एक्सप्लोरर

Firozabad Acid Attack: फिरोजाबाद में युवती पर एसिड अटैक की खबर से हड़कंप, पुलिस ने कही चौंकाने वाली बात

Firozabad News: इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनका किसी से विवाद हुआ था. उन्हें शक है कि ये एसिड अटैक कराने की कोशिश उन्ही ने की है.

Firozabad Acid Attack: यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) में देर शाम को एक युवती पर एसिड अटैक (Acid Attack) की सूचना मिली, जिससे पुलिस प्रशासन में  हड़कंप मच गया. सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की तफ्दीश में जुट गई है. इस हमले में पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि वो एसिड हमले में बाल-बाल बचे हैं. हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई हैं. इस मामले पर अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है.

ये मामला फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के मेहताब नगर का बताया जा रहा है, जहां एक युवती अपनी भाभी के साथ दुकान के बाहर खड़ी हुई थी, तभी अचानक बाइक पर दो युवक आए. उन्होंने बल्ब में रखकर किसी लिक्विड से उन पर हमला कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए. परिजनों का कहना है कि ये एक तरह का एसिड था, गनीमत ये रही कि इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है. पीड़िता का कहना है कि वो बाल-बाल बची है. उसके पैर पर कुछ छींटे आई हैं. 

घटना के बाद परिवार में डर का माहौल

इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनका किसी से विवाद हुआ था. उन्हें शक है कि ये एसिड अटैक कराने की कोशिश उन्ही ने की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटना स्थल पर पहुंच गई. पुलिस की टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो कौन सा लिक्विड था जिसे पीड़ित परिवार उन पर फेंकने की आरोप लगा रहा है. 

 फिलहाल पुलिस इस घटना पर कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस ने कैमरे पर तो इस मामले पर कुछ नहीं कहा लेकिन जब एबीवी गंगा ने फोन पर सवाल किया तो पुलिस घटना का फर्जी बता रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: जयंत चौधरी की अखिलेश यादव से दूरी और राहुल गांधी से नजदीकी, 2024 से पहले बढ़ेगी बीजेपी की टेंशन?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget