एक्सप्लोरर

Bijnor News: जेल से रिहा होते ही कैदी पर चली गोली, खुद बदमाश के साथी को लगी, हुई मौत

Bijnor News: बिजनौर के जिला कारागर में बंद राजन जेल से छूटकर बाहर निकला ही था कि तभी कारागार के गेट के बाहर घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी.

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जेल से जमानत पर रिहा होते ही युवक पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. लेकिन रिहा हुए युवक की किस्मत अच्छी निकली क्योंकि वो अंधेरे में रिहा हुआ था, ऐसे में बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली खुद बदमाश के एक साथी को ही लग गई. इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और चारे तरफ से घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया वहीं जेल से बाहर आए युवक को भी गिरफ्तार क लिया गया है. वहीं कारागार के गेट पर तैनात एक सिपाही भी घायल हो गया है. 

दरअसल बिजनौर के जिला कारागर से कैदी राजन जेल से छूटकर बाहर निकला ही था कि तभी कारागार के गेट के बाहर घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी. दोनों ने अलग-अलग लोकेशन ले रखी थी. जैसे ही फायरिंग शुरू हुई राजन तो वहां से बच निकला, लेकिन एक बदमाश की गोली अपने ही साथी को लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

जेल के गेट पर हुआ जानलेवा हमला

राजन ने पिछले दिनों बिजनौर के किरतपुर के स्कूल में फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद से वो जेल में बंद था. रात करीब सवा आठ बजे राजन को जमानत पर जेल से रिहा किया गया, वो जैसे ही जेल से बाहर निकला उस पर अमरोहा के रहने वाले विशाल और बिजनौर के रौनक ने फायरिंग कर दी. दोनों बदमाशो ने आमने-सामने से पॉजिशन ले रखी थी. रात के अंधेरे की वजह से राजन तो बच निकला लेकिन बदमाश विशाल की गोली उसके साथी रौनक को ही जा लगी, जिससे वो मौके पर ही ढेर हो गया. इस फायरिंग में कारागार के बाहर तैनात सिपाही भी घायल हो गया है. जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि राजन की रिहाई हुई थी, तभी उस पर दो बदमाश अटैक करने के लिए आए थे. पुलिस और जेल स्टाफ की मुस्तैदी से उन लोगों को पकड़ लिया गया, इस दौरान उन्होंने भागने के प्रयास में फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश की गोली उसके दूसरे साथी को लग गई. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है. पुलिस अब ये जानने की कोशिश की कर ही है कि दोनों के बीच ऐसी क्या दुश्मनी थी, जिसकी वजह से वो राजन को जेल से निकलते ही मार देने चाहते थे. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के गुर्गे की तस्वीर वायरल होने से मचा हड़कंप, इंग्लिश पिस्टल के साथ कार में नजर आया शेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget