एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में स्टेट बैंक की शाखा में लगी आग, कई अहम दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर हुए राख

Mahoba: महोबा के कबरई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शाखा में आग लगने से हड़कंप मच गया. ये आग जिस वक्त लगी उस समय बैंक बंद पड़ी थी, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

UP News: महोबा के कबरई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लग गई, जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बैंक में जब आग लगी उस वक्त वो बंद था. बैंक शाखा के अंदर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए. काफी मशक्कत करने के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका. ये आग किस वजह से लगी इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

एसबीआई बैंक की शाखा में लगी आग

महोबा जनपद के कबरई थाना कस्बा क्षेत्र में एसबीआई बैंक शाखा संचालित है. त्योहारों के अवकाश के बाद आज बैंक शाखा खुलनी थी. सोमवार सुबह यहां से गुजर रहे राहगीरों और बैंक के स्टाफ ने बिल्डिंग के अंदर से धुएं की उठकी लपटे देखीं तोआ वहां हड़कंप मच गया. जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत बैंक मैनेजर अंकुर कुमार वर्मा को दी गई. बैंक के अंदर उठता धुआं धीमे-धीमे बड़ी आग में तब्दील हो गया और जैसे ही बैंक शाखा खोली गई तो अंदर नजारा देख लोग हैरत पड़ गए. अंदर बैंक शाखा में चारों तरफ आग ही आग लगी हुई थी. 

आग के कारणों का पता नहीं

एसबीआई की बैंक में लगी आग की सूचना पर सीओ सिटी रामप्रवेश राय, थाना कबरई पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद बैंक शाखा में लगी आग पर काबू पाया. लेकिन इस आग में बैंक में रखे दस्तावेज, कंप्यूटर आदि सामान आ गया. इस आग से बैंक को कितना नुकसान पहुंचा है ये कह पाना फिलहाल मुश्किल है. वहीं ये आग कैसे लगी इस पर भी बैंक अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लगी थी. बैंक उस वक्त बंद थी. ये आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और बैंक को कितना नुकसान पहुंचा है उसकी विवेचना की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

Prayagraj: प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

UP MLC Election 2022: सुल्तानपुर में गायत्री प्रजापति की बहू के मैदान में उतरने से दिलचस्प हुआ मुकाबला, बीजेपी के कद्दावर नेता से टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget