एक्सप्लोरर

Etawah News: छठ से पहले इटावा में दूसरा ट्रेन हादसा, सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में आग, 19 यात्री घायल

Vaishali Superfast Express Fire: दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगी, ये कोच पैंट्री कार के बगल में है. आग का धुआं उठने के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

Vaishali Superfast Express Fire: छठ से पहले यूपी के इटावा (Etawah) में पिछले 12 घंटे में दूसरा ट्रेन हादसा हो गया है. नई दिल्ली (New Delhi) से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस (Darbhanga Express) के बाद आज सुबह तड़के इटावा में ही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vaishali Superfast Express) की भी एक बोगी में आग लग गई है. ये आग पैंट्री कार के बगल वाली एस-6 बोगी में लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई है. इस हादसे में 19 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं.

खबर के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एस-6 बोगी में आग लग गई, 12 घंटों में दूसरी ट्रेन में आग की खबर से हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे. इस हादसे में 19 यात्री घायल हो गए हैं. इनमें से 11 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया और आठ यात्रियों को भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है. 

हादसे में 19 यात्री घायल
वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के पैंट्री कार के बगल वाली बोगी में आग थी. जिसमें 19 लोग घायल हैं. इनमें से ग्यारह लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. आठ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें कुछ लोगों को बर्निंग है और एक यात्री को चोट लगी है. आग के कारणों को पता नहीं चल पाया है. 

बुधवार को दरभंगा एक्सप्रेस में लगी थी आग
इससे पहले बुधवार शाम को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही दरभंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई थी, इस हादसे में भी आठ यात्री घायल हो गए, सभी की हालत खतरे से बाहर है. डीएम अवनीश राय के मुताबिक किसी को गंभीर चोट नहीं है. ट्रेन से तीनों जली हुई बोगियों को हटाकर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है. ट्रेन में आग कैसे लगी रेलवे इसकी जांच कर रही है. 

Nana Patekar Video: फैन को थप्पड़ मारने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई, बताया 'सीन सीक्वेंस का हिस्सा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget