एक्सप्लोरर

आग से निपटने के लिये भगवान भरोसे हैं यूपी के अस्पताल...फायर ऑडिट में खुली पोल

उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट ने सरकार की नींद उड़ा दी है। अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हैं...लेकिन आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिये मौजूदा हालात चिंताजनक हैं

लखनऊ, संतोष कुमार। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक तरफ उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो वही इस संकट के हालात में अगर किसी अस्पताल में आग लग जाए तो प्रदेश के तमाम सरकारी निजी अस्पतालों में आग से निपटने के संसाधन दुरुस्त नहीं हैं। बीते बुधवार लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) ट्रामा सेंटर में लगी आग के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के फायर विभाग ने प्रदेश भर में जांच कराई तो यही सच्चाई सामने आई है। फिलहाल विभाग ने जिम्मेदार अफसरों को इन कमियों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया है।

बीते बुधवार की रात केजीएमयू के ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित मेडिसिन विभाग में लगी आग से मची अफरातफरी और इस घटना से शुरू हुई प्रदेश भर के अस्पतालों में आग से निपटने के इंतजामों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पतालों के साथ-साथ कोविड-19 के निजी अस्पतालों में आग से निपटने के या तो संसाधन नहीं हैं या फिर जो हैं भी तो खस्ताहाल हैं। डीजी फायर आरके विश्वकर्मा के आदेश पर हुए इस ऑडिट में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में तमाम खामियां मिली हैं।

आग से निपटने के लिये भगवान भरोसे हैं यूपी के अस्पताल...फायर ऑडिट में खुली पोल

प्रदेश भर में हुए इस ऑडिट के बाद सामने आए तथ्य

प्रदेशभर के 54 मेडिकल कॉलेज में 27 खामियां मिली। सिर्फ प्रयागराज, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोरखपुर, कानपुर, इटावा, झांसी, जालौन, रायबरेली ,सीतापुर ,अयोध्या, बाराबंकी, नोएडा, मुजफ्फरनगर और बलिया स्थित सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज ऐसे थे जहां पर कोई कमी नहीं पाई गई। बाकी जिलों के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में फायर विभाग को ऑडिट के दौरान कमी नजर आई। कहीं अलार्म सिस्टम काम नहीं कर रहा था तो कहीं हौजपाइप सड़ा गला था तो किसी जगह आग बुझाने वाला यंत्र ही बेकार पड़ा था।

वही प्रदेश भर के सरकारी जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी की जांच की गई तो 223 ऐसे हेल्थ सेंटर थे जहां आग बुझाने के उचित इंतजाम गायब थे।

इसके साथ ही फायर विभाग ने कोरोना के चलते जिलों में कॉविड 19 के निजी अस्पतालों का भी ऑडिट कराया, तो प्रदेश भर के 247 निजी कोविड-19 अस्पतालों में 120 अस्पतालों में कमियां पाई गई। जिसमें मथुरा के सभी 16, कोविड-19 अस्पतालों में कमी मिली। तो शाहजहांपुर के 11 में अस्पताल में, रामपुर के सभी 9 निजी कोविड-19 अस्पतालों में, अमरोहा के 20 निजी अस्पतालों में, औरैया के 33 निजी अस्पतालों में, गाजियाबाद के 6 निजी अस्पतालों में, आजमगढ़ के 13 निजी अस्पतालों में और लखनऊ के एक अस्पताल में कमी मिली है।

फिलहाल तो प्रदेश भर में हुए इस ऑडिट के बाद उजागर हुई खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए डीजी फायर आरके विश्वकर्मा की तरफ से सभी जिलों के कप्तान, डीएम के साथ-साथ सीएमओ, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और जिले के चीफ फायर ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर कमियों को दूर करने के बाद सभी जिलों के सीएफओ से रिपोर्ट भी मांगी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget