एक्सप्लोरर

आचार संहिता में फंसे बीजेपी उम्मीदवार कठेरिया पर मामला दर्ज,दारोगा के साथ मारपीट का आरोप

एफआईआर में बिना अनुमति के मंदिर परिसर में चुनावी सभा करने पर आचार संहिता के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, दारोगा और सिपाही से अभद्रता, फोन व पिस्टल छीनने, मारपीट सहित धाराएं लगाई गई हैं

इटावा, एबीपी गंगा: आचार संहिता को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती अपना रंग दिखा रही है। पथर्रा गांव में दारोगा गीतम सिंह पाल की पिटाई के बाद बीजेपी नेताओं के खिलाफ भरेह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें केंद्रीय एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष और इटावा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया सहित 20 नामजद और 35 अज्ञात भाजपाइयों को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में बिना अनुमति के मंदिर परिसर में चुनावी सभा करने पर आचार संहिता के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, दारोगा और सिपाही से अभद्रता, फोन व पिस्टल छीनने, मारपीट सहित धाराएं लगाई गई हैं। बीजेपी की भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने दारोगा के खिलाफ तहरीर दी है। पथर्रा गांव के रामजानकी मंदिर में जनसभा की दारोगा गीतम सिंह पाल वीडियो रिकार्डिंग कर रहे थे। उनका प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया और समर्थकों से विवाद हो गया। भाजपा समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी थी। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और एएसपी सिटी रामयश सिंह को जांच के लिए भेजा था। एएसपी रामयश सिंह ने बताया कि गीतम सिंह पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ चकरनगर चंद्रपाल सिंह को जांच सौंपी गई है। आरोपियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं 7 क्रिमिनल एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget