एक्सप्लोरर

लखनऊ: जमीन कब्जा करने गये पूर्व डीजीपी पर एफआईआर दर्ज, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे ने की शिकायत

पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव पर एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ में एक जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। यह आरोप उन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव के बेटे ने लगाया है।

लखनऊ, संतोष कुमार। दो दिन पूर्व जमीन कब्जा करने के विवाद में लखनऊ के गोसाईगंज पहुंचे पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव पर एफआईआर दर्ज हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम यादव के बेटे विजय यादव की तहरीर पर गुरुवार को गोसाईगंज थाने में पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव पर एफआइआर दर्ज कर ली गई। गोसाईगंज पुलिस ने जगमोहन यादव के खिलाफ एक जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। जगमोहन पर आरोप है कि उन्होंने शहीद पथ स्थित मुजफ्फरनगर घुसवल में साढ़े तीन बीघा जमीन जो पूर्व मंत्री बलराम यादव की है उस पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने का प्रयास किया।

पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव ने बिन्‍नी इंफ्राटेक के नाम से लखनऊ के मुजफ्फरनगर घुसवल में जमीन खरीदी थी। वहीं जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे विजय कुमार सिंह ने भी यहीं पर जमीन खरीदी थी। दोनों में बीच में काफी लंबे समय से पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी जमीन पर कब्‍जा कराने जगमोहन यादव मंगलवार को गए थे। जिस पर विजय कुमार सिंह ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप यह भी है कि दोनों पक्षों के असलहों से लैस लोग आमने सामने आ गए थे। जिसको लेकर पुलिस को सूचित किया गया था। सूचना पर मौके पे पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर एसडीएम सरोजनीनगर चंदन पटेल को बुलाकर पूर्व डीजीपी के कार्य को बंद करा दिया गया।

जगमोहन यादव और उनके साथ 60 से 65 अज्ञात लोगों के खिलाफ लखनऊ के थाना गोसाईगंज में मुकदमा अपराध संख्‍या 592/2019 धारा 147,148,419,420,447,504 और 506 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। जगमोहन यादव का कहना है कि राजस्‍व विभाग ने जमीन को पैमाइश करके हमे दी है। मुझे बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget