एक्सप्लोरर

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रैगिंग मामला, एफआईआर दर्ज, जुर्माना लगा

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रैंगिंग के मामले में दोषी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

इटावा, एजेंसी। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के सख्त रवैये के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में रैगिंग मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गयी है और जो सात छात्र रैंगिंग में शामिल थे उनके उनपर जुर्माना भी लगाया गया है ।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में रैगिंग के मामले में चिकित्सा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर पी.के.जैन ने आज रैगिंग मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सैफई मेडिकल प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति एवं थाना पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में मेडिकल के प्रथम वर्ष के 105 छात्रों और 55 छात्राओं ने लिखित रूप से कहा है कि रैगिंग नहीं हुई है इस के सापेक्ष एन्टी रैगिंग समिति द्वारा 22 अगस्त को आख्या कुलपति महोदय को प्रेषित की।

उन्होंने बताया कि रैगिंग का मामला मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आने पर स्वत: संज्ञान में लेकर कुलपति एवं संकायाध्यक्ष द्वारा छात्रों के साथ अलग-अलग बात करने पर कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि कुछ छात्रों ने रैगिंग की है उनके नाम भी बताए गए। इस बाबत तत्काल प्रभाव से विशेष रूप से शामिल सात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है तथा उनके ऊपर 25 हजार रुपये जुर्माना और तीन माह के लिए छात्रावास और कक्षा से निष्काषित कर दिया गया है।

जैन ने बताया कि चूंकि मामला सामूहिक होने से 2018 के पूरे बैच पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा रैगिंग की जानकारी कुलपति/कालेज प्रशासन को न देने अंधेरे मे रखने तथा लापरवाही बरतने पर छात्रावास के दो वार्डन को निलम्बित किया गया, छात्रावास में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए दो गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget