एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप के बयान पर भड़के ब्राह्मण, वाराणसी में जलाया गया डायरेक्टर का पुतला, जूतों से पीटा

UP News: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मणों पर किए गए टिप्पणी को लेकर वाराणसी में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान विरोध करने वाले लोगों ने उनका पुतला फूंक माफी मांगने को भी कहा.

Varanasi News: सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के बयान के बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है. इसी क्रम में ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर वाराणसी में भी विरोध किया गया. बड़ी संख्या में लोग हाथ में अनुराग कश्यप का पुतला लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे. अनुराग कश्यप माफी मांगो के नारे लगाने लगे. इस दौरान लोगों ने कहा कि अनुराग कश्यप हमेशा से ही देश विरोधी और असामाजिक विषय को कहने के लिए ही जाने जाते हैं. आने वाले समय में उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा.

वाराणसी जिला मुख्यालय पर अनुराग कश्यप का पुतला बनाकर लोगों द्वारा जूते से पीट कर उसका दहन किया गया. एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल आलोक सौरभ ने कहा कि, यह हमेशा देश विरोधी और असामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. इस प्रकार की टिप्पणी को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ब्राह्मण समाज हो या कोई भी जाति किसी को भी संवैधानिक व्यवस्था में किसी जाति विशेष को लेकर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है और इस प्रकार की टिप्पणी तो उनके मानसिक अस्वस्थ होने को दर्शाता है.

'माफी नहीं मांगी तो बनारस में घुसने नहीं दिया जाएगा'
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया कमेंट पर नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध किया और चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर वह नहीं सुधरे तो उन पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. इसके अलावा यह भी कहा कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति को बनारस में घुसने नहीं दिया जाएगा. इस दौरान दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोग भी आक्रोशित दिखाई दिए.

दरअसल पूरा विवाद फिल्म फुले को लेकर हो रहा है. जिसमें प्रतीक गांधी और प्रत्रलेखा समाज सुधारक दंपती ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका में है. फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है. सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कुछ बदलावों की मांग की है. जिसके प्रति फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने नाराजगी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था.

यह भी पढ़ें- 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हत्यारोपी को STF ने मुंबई से दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव पर अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget