एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर पहले हुई मारपीट फिर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

UP News: इस घटना को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मिना ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर मारपीट करने का यह मामला बताया जा रहा है.

Varanasi News: सोशल मीडिया के दौर में लोगों द्वारा अपने-अपने विचारधारा-राजनीतिक दलों का समर्थन विरोध करने के लिए पक्ष विपक्ष में खूब लिखा जाता है. लेकिन वाराणसी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फेसबुक पर राजनीतिक विरोधाभास का कमेंट मारपीट में तब्दील हो गया.  मामला वाराणसी के पांडेपुर क्षेत्र का है जहां कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल द्वारा राजेश सिंह नामक व्यक्ति के घर पहुंचकर आरोप लगाया गया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद अभद्र टिप्पणी की गई है. इस दौरान उनके समर्थको द्वारा व्यक्ति को पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 15 सितंबर वाराणसी के पांडेपुर क्षेत्र की है. राजेश सिंह हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को समर्थन करने वाले बताए जा रहे हैं जबकि रोशनी जायसवाल कांग्रेस नेत्री है. दोनों लोग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. 15 सितंबर को रोशनी जयसवाल अपने परिजनों और समर्थकों के साथ पांडेपुर क्षेत्र के रहने वाले राजेश सिंह के घर पहुंची. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद अभद्र टिप्पणी की गई है और वह काफी दिनों से इसको लेकर परेशान है.

इस दौरान उनके समर्थको और उनके द्वारा राजेश सिंह कों पिटे जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ राजेश सिंह का भी आरोप है कि कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है जिसका वह लगातार विरोध करते रहे हैं. हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से वाराणसी के लालपुर थाने में तहरीर दी गई और दोनों तरफ से  मुकदमा दर्ज किया गया है.

दोनों तरफ से दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मिना ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि, सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर मारपीट करने का यह मामला बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ फेसबुक पर व्यक्ति द्वारा बेहद अभद्र टिप्पणी की गई है. वहीं दूसरी तरफ व्यक्ति का कहना है कि महिला द्वारा घर पर पहुंच कर मारपीट की गई और सामान छीना गया है.  इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है. दोनों पक्षों की बातों को सुना गया है. दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा लिखा जा रहा है. इसके बाद आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में खतरे के करीब गंगा और यमुना का जलस्तर, मठ-मंदिर और आश्रम में घुसा बाढ़ का पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget