एक्सप्लोरर

Unnao Block Pramukh Chunav: आमने-सामने आए बीजेपी और सपा समर्थक, हवा-हवाई साबित हुए पुलिस के दावे 

यूपी के उन्नाव जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा समर्थकों के बीच हंगामा और बवाल देखने को मिला. सपा ने बीजेपी नेताओं, जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Unnao Block Pramukh Chunav: उन्नाव में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है. नामांकन के दौरान कई जगहों पर हंगामा और बवाल देखने को मिला है. असोहा ब्लॉक मुख्यालय में बीजेपी और सपा के समर्थक आमने-सामने आ गए. इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने जमकर पत्थरबाजी की. हांलाकि, पुलिस प्रशासन ने किसी तरह नामांकन प्रक्रिया को पूरा करवाया है. 

प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन 
बता दें कि, उन्नाव में 16 ब्लॉकों में आज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया. इस दौरान सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर हंगामा किया. समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं, जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई जगहों से ताल ठोंकी है. 

हवा-हवाई साबित हुए दावे 
उन्नाव में आज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 16 ब्लॉकों में नामांकन की प्रक्रिया हुई. सुबह पुलिस प्रशासन सुरक्षा के दावे कर रहा था, दोपहर होते-होते ये दावे हवा-हवाई साबित हुए. ना लोगों के चेहरे पर मास्क दिखे और ना ही 2 गज की दूरी काम आई. वहीं, कई जगहों से झगड़े और मारपीट की सूचना भी आई. 

सपा और बीजेपी समर्थकों में हुई झड़प
बात सबसे पहले असोहा ब्लॉक की करें तो यहां बीजेपी प्रत्याशी आनंद गुप्ता और सपा प्रत्याशी बीतेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख दावेदार थे. जैसे ही 11 बजे सपा और बीजेपी के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए. सपा और बीजेपी समर्थकों में झड़प और नारेबाजी हुई. फोर्स कम होने से माहौल बिगड़ गया और बीजेपी समर्थकों ने जमकर पत्थरबाजी कर दी. जिसके बाद पुलिस ने हल्की लाठी चलाकर स्थिति नियंत्रित की. पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया लेकिन भीड़ के ना मानने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. 

निर्दलीय प्रत्याशी से पर्चे छीनने का प्रयास
नवाबगंज ब्लॉक में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी से पर्चे छीनने का प्रयास किया. पुलिस ने लाठी के बल पर भाजपा समर्थकों को खदेड़ा. पुलिस ने किसी तरह 2 निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन करवाया. इसके अलावा पुरवा ब्लॉक में भी बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी का दो बार पर्चा छीनकर फाड़ दिया. यही नहीं सपा समर्थक को बीजेपी के समर्थकों ने जमकर पीटा. 

बीजेपी के इशारे पर पर्चे नहीं खरीदने दिए गए
सपा नेता और एमएलसी सुनील सिंह साजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के इशारे पर पर्चे नहीं खरीदने दिए गए. बीजेपी के गुंडे हजारों में हैं, पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. अगर पुलिस का डंडा नहीं हटा पाएगा, इन नए गुंडों को, हमारा डंडा हटा देगा. अगर हमको प्रशासन से लड़ना पड़ेगा, तो हम लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:

चुनावी साल में उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, 100 यूनिट तक बिजली होगी मुफ्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget