एक्सप्लोरर

Kaushambi: स्कूल में महिला क्लर्क के साथ छेड़छाड़ करता था शिक्षक, जांच के लिए कमेटी गठित

Kaushambi News: कौशांबी में एक स्कूल के शिक्षक पर महिला क्लर्क के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है.

Female Clerk Molested in Kaushambi: यूपी के कौशांबी में एक शिक्षक पर महिला क्लर्क के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पीड़िता का कहना है कि पहले तो उसने शिक्षक की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसकी अश्लील हरकतें बढ़ने लगी तो उसने विद्यालय के अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी. इसके अलावा डीआईओएस एवं एसपी से भी शिकायत की. प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटा दिया है. इसके अलावा आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी.

बता दें कि सैनी कोतवाली इलाके के एक राजकीय विद्यालय में प्रयागराज की महिला क्लर्क के पद पर तैनात है. वह पिछले तीन साल से स्कूल में तैनात है. कुछ दिनों पहले स्कूल में एक नए शिक्षक की तैनाती हुई थी. क्लर्क का आरोप है कि आरोपी शिक्षक उस पर पर गंदी निगाह रखता था. पहले तो क्लर्क ने शिक्षक की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. 

आरोप है कि उसके शरीर पर हाथ भी लगाता था. इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक स्कूली बच्चों के सामने ही उसे उल्टे-सीधे शब्द भी बोल देता था. महिला क्लर्क ने उसकी इस हरकत का बार-बार विरोध किया, लेकिन वह बाज नहीं आया. परेशान होकर पीड़िता ने स्कूल के प्रधानाचार्य समेत अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने शिक्षक को समझाया. इसके बाद भी शिक्षक की हरकतों में बदलाव नहीं हुआ. 

जांच के आदेश
आखिर में महिला ने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की. इसके अलावा उसने शिक्षक की हरकतों के बारे में लिखित अर्जी एसपी को दी. उसने बताया कि शिक्षक शिकायत पर मारने पीटने की धमकी भी दे रहा है. एसपी ने प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है. 

निलंबन भी हो सकता है
जिला विद्यालय निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि क्लर्क की शिकायत पर शिक्षक को दूसरे विद्यालय में अटैच कर दिया गया है. वहीं इस मामले की जांच के लिए एक राजकीय हाई स्कूल की महिला व पुरुष प्रधानाध्यापक को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी. मामले में डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है. आरोप सही साबित होने पर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की BSP से हो सकती है छुट्टी, यूपी चुनाव में टिकट नहीं देगी पार्टी

उत्तराखंड HC ने फेसबुक, केंद्र और राज्य सरकार को भेजा नोटिस, FB खातों के जरिये फर्जीवाड़े पर कोर्ट नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget