एक्सप्लोरर

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की BSP से हो सकती है छुट्टी, यूपी चुनाव में टिकट नहीं देगी पार्टी

UP Election 2022: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बीएसपी से छुट्टी हो सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी को पार्टी टिकट नहीं देगी.

Mukhtar Ansari News: यूपी की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी ख़बर आई है. सूत्रों के मुताबिक माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को इस बार बीएसपी टिकट नहीं देगी. चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) बाहुबली मुख्तार से अपने रिश्ते भी खत्म कर सकती है. अगले कुछ दिनों में मुख्तार को बीएसपी से निकाला जा सकता है. बीएसपी सूत्रों के मुताबिक़, माफिया छवि और आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से पार्टी दूरी बनाने की तैयारी में है.

बीएसपी के रणनीतिकारों का मानना है कि मुख्तार को एक बार फिर पार्टी का टिकट दिए जाने को बीजेपी मुद्दा बना सकती है. इसीलिए पार्टी पहले ही मुख्तार से पीछा छुड़ाने की तैयारी में है. टिकट कटने की आशंका के मद्देनजर ही मुख्तार ने पिछले दिनों अपने बड़े भाई सिबगतउल्ला को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया है. मुख्तार के एक भाई अफजाल अंसारी बीएसपी के टिकट पर सांसद हैं लेकिन तकनीकी वजहों से फिलहाल अफ़ज़ाल को बीएसपी बाहर नहीं करेगी. ये तीसरा मौका होगा जब बीएसपी मुख्तार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएगी.

मऊ सीट से मुख्तार लगातार पांच बार से विधायक है

बता दें कि मऊ जिले की मऊ सीट से मुख्तार लगातार पांच बार से विधायक हैं. दो बार बीएसपी, दो बार निर्दलीय और एक बार अपनी पार्टी कौमी एकता दल से वह विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. अहम सवाल यह है कि बीएसपी द्वारा पल्ला झाड़ने के बाद मुख्तार का नया सियासी ठिकाना क्या होगा. अपने माफिया साथी पूर्व बाहुबली सांसद अतीक की राह पर चलते हुए ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का दामन तो नहीं थामेंगे?

मुख्तार अंसारी पिछले तकरीबन सोलह सालों से जेल में बंद हैं. इन दिनों वो यूपी की बांदा जेल में बंद हैं. बीएसपी का यह भी मानना है कि मऊ सीट पर अब मुख्तार अंसारी का दबदबा पहले जैसा नहीं रहा. योगी सरकार द्वारा मुख्तार और दूसरे माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के असर के चलते विपक्षी पार्टियों पर दागियों से दूरी बनाने का दबाव है.

यह भी पढ़ें-

Mirzapur: विध्यांचल धाम में नाव डूबने से 6 लोगों की मौत, दर्शन के लिए रांची से आया था परिवार

Baghpat: सिपाही को गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget