एक्सप्लोरर

UP News: पिता को शराब पीने से रोका, नहीं मानने पर बेटे ने कर दी गोली मारकर हत्या

UP News: शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में पिता को शराब पीने से रोकने के बाद भी न मानने पर पुत्र ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से आरोपी पुत्र हरमंत सिंह फरार है.

UP News: शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में पिता को शराब पीने से रोकने के बाद भी ना मानने पर पुत्र ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से आरोपी पुत्र हरमंत सिंह फरार है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक किसान का एक पुत्र पुलिस रायफल लूट के मामले में पहले ही जेल में बंद है. पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

दरअसल, मामला झिंझाना के अजीजपुर गांव का है. जहां पर कुलवंत सिंह का परिवार रहता था. कुलवंत सिंह शराब पीने का आदी था. जिसको लेकर घर में कई बार विवाद हो चुका था. वहीं आज हरमंत ने शराब पीने का विरोध किया तो पिता के जरिए मना करने पर आक्रोशित कुलवंत सिंह के बेटे हरमंत ने 312 बोर के तमंचे से अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया.

मुकदमा दर्ज

वहीं मौका पाकर आरोपी पुत्र फरार हो गया. परिजनों के जरिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. उच्च अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि गोली लगने से मौत की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कुलवंत के नाम की है. पुलिस ने मृतका की पत्नी के द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

घटना को लेकर मृतक की पत्नी का कहना है कि कुलवंत सिंह रोजाना शराब पीने का आदी था और बेटे हरमंत ने कुछ लड़के बुलाये और उसका विरोध किया था. जिससे उनके बीच कहासुनी हुई थी. उसके बाद केवल आवाज सुनाई दी थी जबकि हरमंत मौके से फरार हो गया. वहीं मृतक कुलवंत सिंह का बड़ा बेटा जर्मन सिंह पुलिस वालों से रायफल लूट और उन पर हमला करने की घटना को अंजाम देकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के मामले में जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें: पति ने सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट फिर भी पुलिस से बोली बीवी- 'सिर्फ डांटकर छोड़ दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget