एक्सप्लोरर

Auraiya News: बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटों के साथ मुंडवाया सिर, दाह संस्कार कर किया पिंडदान

Auraiya News: पिता ने कहा कि हमारा पूरा परिवार गम में है क्योंकि बेटी ने उनकी मर्जी के बिना शादी कर ली और घर छोड़ कर चली गई है. अब मेरे लिए मेरी बेटी मर चुकी है और इसलिए हम सबने सिर भी मुंडवा लिया. 

Auraiya News: यूपी के औरैया (Auraiya) में एक पिता ने बेटी की लव मैरिज (Love Marriage) से इस कदर नाराज हो गया कि उसका जीते जी पिंड दान कर दिया, यही नहीं जिस तरह किसी की मृत्यु के बाद सिर का मुंडन कराया जाता है उसी तरह पिता और दो भाईयों ने अपना सिर भी मुंडवा लिया. बेटी के इस फैसले से परिवार इतना आहत है कि लड़की के भाई ने खुदकुशी करने की कोशिश की तो वहीं पिता ने भी जहर खा लिया, लेकिन समय रहते पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जिससे उनकी जान बचाई जा सकी. 

दरअसल औरैया के दिबियापुर कस्बे से एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक पिता ने अपनी बेटी का जीते-जी दाह संस्कार किया, पिंडदान किया और सिर का मुंडन भी करा लिया. वहीं मां का भी बुरा हाल है, वो भी बेसुध है. पिता का कहना है कि बचपन से लेकर बड़े होने तक उन्होंने अपनी बेटी की हर ख्वाहिश को पूरा किया लेकिन बेटी ने अपनी मर्जी से लव मैरिज कर ली और ये भी नहीं सोचा कि उसके परिवार का क्या होगा. उन्होंने गुजारिश की अब वो उनकी आंखों के सामने कभी न आए क्योंकि हम सब मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं. 

बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने उठाया कदम

लड़की के पिता का कहना है कि हमारा पूरा परिवार गम में है क्योंकि बेटी ने पिता की मर्जी के बिना दूसरे लड़के के साथ शादी कर ली और घर छोड़ कर चली गई है. पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटों की तरह बेटी का भी खूब पढ़ाया लिया, बीएससी करवाई. डी फार्मा के लिए फर्म भरवाया लेकिन उसने मना कर दिया तो मेंहदी और डांस का कोर्स भी करवाया, लेकिन आज उसने ये फैसला बिना मेरी मर्जी के ले लिया और शादी कर ली. मेरे लिए मेरी बेटी मर चुकी है और इसी लिए हम सबने सिर भी मुंडवा लिया. 

लड़की के पिता ने कहा कि हमने लड़के वालों को घर बुलाया और समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उल्टा हमारे साथ ही मारपीट कर दी. मामला थाने पहुंची और पुलिस वालों ने भी जब उसे समझाने की कोशिश की लेकिन बेटी नहीं मानी. उसे एक बार भी नहीं सोचा कि उसे परिवार वालों का क्या होगा. उन पर क्या गुजरेगी. उन्होंने कहा कि अपने परिवार के बारे में सोचे बिना उनकी बेटी लड़के के साथ चली गई. इस घटना से आहत होकर भाई ने जान देने तक की कोशिश की, वहीं पिता ने जहर खा लिया. हालांकि गनीमत ये रही कि पड़ोसियों ने उन्हें बचा लिया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: चाचा शिवपाल को रास नहीं आई किसानों के लिए योगी सरकार की ये पहल, कहा- 'फरमान... नाकाफी है श्रीमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget