एक्सप्लोरर

बहराइच में पिता ने की 17 साल की बेटी गला रेतकर हत्या, शव के किये कई टुकडे़, आरोपी गिरफ्तार

UP News: बहराइच के मोतीपुर थाना के लक्ष्मणपुर मटेही गाँव के मजरा निबिया में एक शख्स ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी 17 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bahraich Murder: उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में प्रेम प्रसंग के शक में एक पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी की फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी पिता ने शव के कई टुकड़े किए और हत्या के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.

जनपद बहराइच के मोतीपुर थाना के लक्ष्मणपुर मटेही गाँव के मजरा निबिया के रहने वाले नईम अपनी 17 वर्षीय बेटी खुशबू के प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर परेशान रहते थे. खुसबू का प्रेम प्रसंग गाँव के ही लड़के से चल रहा था. खुसबू पहले अपने प्रेमी के साथ दो बार भाग चुकी थी जिसको लेकर पिता नईम चिंतित थे. खुशबू के भागने से पिता नईम की बेज्जती हो रही थी. खुशबू जब कुछ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भागी तो पिता नईम ने दो अलग अलग पुलिस थानों मोतीपुर और नानपारा कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था. पुलिस ने जाँच करते हुए आरोपी को जेल भी भेजा था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद भी खुशबू के चंचल स्वभाव होने के कारण पिता नईम को चिंता लगी रहती थी की खुशबू फिर न कही भाग जाए. घटना वाले दिन जब नईम ने खुशबू को गाँव के एक लड़के के साथ बात करते देखा तो उससे रहा नही गया और नईम ने घर के बाहर फरसा से अपनी बेटी खुशबू का पहले गर्दन काटी फिर उसके शरीर के कई टुकड़े किये. नईम के अंदर इतना गुस्सा भरा था कि नईम घटना करने के बाद भी शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी पिता नईम को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद गाँव मे सनसनी फैली हुई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाअधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और खुशबू के मां के बयान दर्ज किए. वही खुसबू की माँ घटना के दौरान अपने मायके में थी. खुशबू का एक छोटा भाई है जो महज 9 साल का है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

(बहराइच से अखिलेश की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अभेद होगी BHU की सुरक्षा-व्यवस्था, परिसर में स्थापित हाईटेक कमांड सेंटर शरारती तत्वों पर रखेगा नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget