एक्सप्लोरर

फतेहपुर: शराब के नशे में पिता ने अपने ही बेटे की पीट पीटकर हत्या की, पिता ने खुद भी जहर खाया

फतेहपुर में एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली. घटनाक्रम के तहत शराब के नशे में पिता ने बेटे को बेल्ट से इतना मारा कि उसने मौके पर ही गम तोड़ दिया.

फतेहपुर. जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने पांच साल के मासूम बेटे की कथित रूप से बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

जहानाबाद थाने के थानाध्यक्ष (एसएचओ) सन्तोष शर्मा ने बुधवार को बताया, ''सोमवार की रात घनश्यामपुर गांव में रामबहादुर पटेल (32) शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी राधा के साथ मारपीट करने लगा. इसी दौरान उसका पांच साल का बेटा आयुष अपनी मां को बचाने के लिए उससे लिपट गया.''

उन्होंने बताया, ''रामबहादुर अपने बेटे को घसीटकर एक कमरे में ले गया और वहां उसकी बेल्ट से पिटाई की, जिससे गले और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी.'' शर्मा ने बताया, ''मासूम बेटे की मौत के बाद रामबहादुर ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसके पिता सर्वेश पटेल की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया और गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'' उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रामबहादुर को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

फतेहपुर: प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, शादी करने के बाद प्रेमी युगल ने निगला जहर, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget