एक्सप्लोरर

फतेहपुर में नाबालिग छात्र की हत्या का LIVE वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार

Fatehpur News: स्कूल गेट के पास झाड़ियों में छिपे तीन हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बुल्डोज़र एक्शन की मांग की है.

यूपी के फतेहपुर में तीन दिन पहले बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद आरिज खान की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या उस वक्त हुई जब छात्र छुट्टी में स्कूल से वापस आ रहा था. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने अब इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मोहम्मद आरिज जो दो बहनों के बीच इकलौता भाई था. बुधवार को स्कूल से घर जाने के लिए निकला था. स्कूल गेट के पास झाड़ियों में छिपे तीन हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया. गंभीर रूप से घायल आरिज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुल्डोजर एक्शन की मांग की है.

CCTV फुटेज ने खोला राज, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सदर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगले के पास हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फुटेज में हमलावर स्कूल के बाहर इंतजार करते और आरिज पर हमला करते साफ दिख रहे हैं. एडिशनल एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

स्कूल प्रशासन और इलाके में शोक की लहर

घटना पर महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल प्रमोद त्रिवेदी ने गहरा दुख जताते हुए बताया कि आरिज एक होनहार छात्र था. स्कूल ने इस घटना के बाद दो दिन का शोक अवकाश घोषित किया है. स्थानीय लोगों और परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. वहीं क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

परिवार की मांग बुल्डोजर एक्शन

आरिज के परिजनों खासकर उनकी बहनों ने दोषियों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग की है. परिवार का कहना है कि उनके इकलौते चिराग को छीन लिया गया है. हत्यारों को सख्त से सख्त सज़ा मिले.

इस घटना ने शहर में अभिभावकों और स्कूल संचालकों के भी कान खड़े कर दिए हैं. नन्हीं सी उम्र वालों में इस तरह की हिंसा का विचार आ भी कैसे जाता है. फिलहाल सभी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget