एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP प्रत्याशी का विरोध! विधायक के बेटे के बगावती तेवर, लगाया ये आरोप

UP Politics: फतेहपुर सीकरी लोकसभा से मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है. बीजेपी  चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी बगावती सुर अख्तियार किये हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है. देश में लोकसभा चुनाव को सात चरणों में पूरा किया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है, तो वहीं राजनीतिक दलों ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में करना शुरू कर दिया है और चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव की घोषणा और भाजपा प्रत्याशी के ऐलान के बाद से ही भाजपा नेता एक दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं. 

भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा से मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया है और फतेहपुर सीकरी को फतह करने की जिम्मेदारी दी है. लेकिन इस बीच फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने विरोधी विगुल बजा दिया है. फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी अब खुलकर मौजूद भाजपा सांसद व प्रत्याशी राजकुमार चाहर के विरोध में उतर आए हैं . 

दरअसल रामेश्वर चौधरी फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद पर ही भरोसा जताया और प्रत्याशी घोषित कर दिया. राजकुमार चाहर का प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होते ही भाजपा विधायक के बेटे के विरोधी तेवर नजर आने लगे. भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह अपने समर्थको के साथ चौपाल और पंचायत करना शुरू कर दिया. साथ ही भाजपा से पुनर्विचार करने की अपील भी की, इसके साथ ही सांसद पर जनता की बीच में न जाने का आरोप भी लगाया.

सियासी संग्राम बीजेपी नेता आमने-सामने
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा नेता ही आमने-सामने नजर आ रहे हैं, मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को भाजपा ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है तो भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी के विरोधी तेवर नजर आ रहे हैं. इस बीच एक और भाजपा नेता की उसमें एंट्री हो जाती है. फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक रहे व पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और उनके बेटे अब चौधरी बाबूलाल और रामेश्वर चौधरी के विरोध में उतर आए आए है और मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करते हैं नजर आ रहे हैं. 

फतेहपुर सीकरी विधानसभा से पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने मौजूदा फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पर पार्टी के साथ खड़े न होने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है. फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की लड़ाई भाजपा के नेताओं के आमने-सामने आने से और सूचक होती नजर आ रही है.

भाजपा के अब इस बार 400 पार के नारे में कहीं फतेहपुर सिकरी सीट न फंस जाए, इसका भी डर भाजपा नेताओं को सता रहा है. पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि चौधरी बाबूलाल पुत्र मोह में भाजपा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, हम भी लोकसभा टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने हमें नहीं दिया फिर भी हम भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Holi 2024: यूपी के इस शहर में 25 नहीं 26 मार्च को मनाई जाएगी होली, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget