एक्सप्लोरर

UP Politics: 'आगे-आगे चाचा और पीछे-पीछे भतीजा', शिवपाल यादव के संदेश ने BJP के अरमानों पर फेरा पानी!

UP Politics: शिवपाल यादव के मुताबिक मायावती (Mayawati) ईडी और सीबीआई जांच की वजह से चुप हैं. शिवपाल यादव आज कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने फतेहपुर पहुंचे थे.

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (SP) ने मिशन 2024 की तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है. फतेहपुर में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए छह महीने पहले से तैयार है. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगा. ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के सवाल पर शिवपाल यादव ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि मंत्री पद का जल्द शपथ नहीं दिलाए जाने पर राजभर सपा के साथ आ जाएंगे. बता दें कि बीते दिनों ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को एनडीए खेमे में लाने की बात कही थी. उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ संबंध पर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया.

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ भविष्य के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि आगे-आगे चाचा और पीछे-पीछे भतीजा अब आजीवन यही देखने को मिलेगा. सपा नेता का ये बयान बीजेपी के लिए बुरी खबर लाया है. बता दें कि बीजेपी लगातार शिवपाल को अपने खेमे में लेना का प्रयास कर रही है. विधानसभा में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव को ओम प्रकाश राजभर से सीख लेकर सपा छोड़ने की सलाह दी थी.

'मायावती ईडी और सीबीआई जांच की डर से खामोश'

शिवपाल यादव ने कहा कि देश प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है. लोकसभा चुनाव में वोट डालते समय मतदाता बीजेपी की धांधली को याद रखेंगे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को भरपूर मत मिलने का कारण बीजेपी का भ्रष्टाचार होगा. शिवपाल यादव ने मायावती की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मायावती ईडी और सीबीआई जांच की डर से खामोश हैं.

'सपा में आगे-आगे चाचा, पीछे-पीछे भतीजे की परंपरा'

कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से पहले शिवपाल यादव पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर राय बेबाकी से रखी. पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब आगे-आगे चाचा और पीछे-पीछे भतीजा चलेगा. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनता में जाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है. कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम अमूमन दो दिनों के चल रहे हैं. पहले दिन कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शिवपाल यादव का है. प्रशिक्षण शिविर के समापन पर अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. शिवपाल यादव आज कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पहुंचे थे.

UP News: संभल में कल्कि मंदिर निर्माण की अड़चन दूर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget