एक्सप्लोरर

UP BJP Politics: मिलकर भी नहीं हरा पाएंगे 'अब्बा जान' और 'चचा जान', जानें- किस बीजेपी नेता ने दिया ये बयान

Ram Naresh Agnihotri: फतेहपुर (Fatehpur) में मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं. बीजेपी उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी. 

Minister Ram Naresh Agnihotri Fatehpur Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के विकास भवन सभागार में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री (Ram Naresh Agnihotri) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार (UP Government) के साढ़े चार साल के विकास कार्यों का बखान किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है. सड़कों समेत मेडिकल व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है. मंत्री ने कहा कि लोग बीजेपी सरकार से खुश हैं.

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
विरोधियों पर तंज कसते हुए मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं. वहीं, राकेश टिकैत के की तरफ से दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'अब्बा जान' और 'चचा जान' मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा पाएंगे क्योंकि सपा, बसपा और कांग्रेस सब मिलकर एक साथ आए लेकिन बीजेपी को नहीं हरा पाए.

फिर सरकार बनाएगी बीजेपी 
कैबिनेट मंत्री कहा कि राकेश टिकैत 2 बार चुनाव लड़े, दोनों बार हार गए. इस बार मोदी और योगी को जनता आशीर्वाद देकर जिताएगी. विधानसभा चुनाव में 'अब्बा जान' और 'चचा जान' कुछ नहीं कर पाएंगे. वहीं, सपा की तरफ से यूपी में इस बार 400 सीट लाने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर 400 सीट सपा ले जाएगी और 3 सीट चाचा लेकर चले जाएंगे तो बाकी सब हार जाएंगे. राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी इस बार 350 सीट लाकर फिर से सरकार बनाएगी.

सड़क बनती है, बिगड़ने के लिए
प्रदेश में सड़कों के खराब होने को लेकर मंत्री ने कहा कि सड़क बनती है, बिगड़ने के लिए. जब हाइवे की सड़क सुरक्षित नहीं है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं तो ये तो आम सड़कें हैं. तीन माह की बरिश में सभी जगहों की सड़कें खराब हो जाती हैं. लेकिन, सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तीन महीने के अंदर सभी सड़कें दुरुस्त करें. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election: जानें- किसने कहा 2022 समाजवादी पार्टी के लिए सपना है और सपने देखना बुरी बात नहीं

UP Political News: बीजेपी पर हमलावर हुए अबू आजमी, क्लिक कर पढ़ें असदुद्दीन ओवैसी को क्या कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget