एक्सप्लोरर

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 चचेरी बहनों की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Farrukhabad Accident: हादसे के वक्त ट्रैक्टर नाबालिग चला रहा था. इसी दौरान वो अचानक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे अचानक पलट गया. इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया.

Farrukhabad Road Accident: यूपी के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में उस वक्त बड़ा हादसा (Accident) हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई. इस हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. ये सभी पास के गांव में अन्नप्राशन कार्यक्रम से लौट रहे थे. सबसे बड़ी बात है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग युवक चला रहा था. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

दरअसल थाना अमृतपुर के ग्राम खुशहाली नगला निवासी सदाराम यादव के घर पांच महीने के बेटे का अन्नप्राशन कार्यक्रम था, इसके लिए परिवार और गांव की महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित जगदीशानंद आश्रम गईं थी. लौटते समय इस ट्रैक्टर को एक नाबालिग चला रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज हो गई वो नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया.

हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो चचेरी बहनों नौ साल की लड़की सब्या और 17 साल की बेटी सौम्या की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें से 12 साल की लड़की कीर्ति का हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घायलों को सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर रूप से घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया है. 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. इस बारे में और जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई है. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इटावा रेफर किया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव पर भड़के मायावती के भतीजे, कहा- 'आप चुनाव इसलिए हारे क्योंकि...' चाचा शिवपाल का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget