एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, NH पर जाम लगाकर की मुआवजे की मांग

UP News: बीते 24 घंटे में दो बार हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया. विरोध में उन्होंने प्रदर्शन कर नुकसान पर चार गुना मुआवजे की मांग की.

Farmers Protest: बुंदेलखंड का महोबा दैवीय आपदाओं के दंश से कराह उठा है. बीते 24 घंटे में दो बार हुई अतिवृष्टि के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी किसानों ने शासन प्रशासन से चार गुना अधिक मुआवजा की मांग की. उन्होंने बताया कि भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है. मुआवजा नहीं मिलने से अन्नदाता दाने-दाने को मोहताज हो जाएगा. कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में भी किसानों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द मुआवजा की मांग की.

अधिकारियों ने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील की. अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुश्किल समय में किसानों के साथ प्रशासन खड़ा है. किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है. अतिवृष्टि के साथ ओलावृष्टि से दलहन तिलहन सहित गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. खेत में कटी हुई मटर भी सड़ रही है. सोमवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रैपुरा गांव में झांसी-मिर्जापुर हाईवे को किसानों ने जाम कर दिया.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल शूट आउट केस में माफिया अतीक के दो बड़े बेटे भी थे शामिल, जेल में रहकर रची थी साजिश

फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग 
उन्होंने प्रदर्शन कर प्रशासन से फसल के नुकसान की भरपाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नुकसान को देखते चार चार गुना मुआवजा दिया जाए. मदद की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया कि शादी का मौसम चल रहा है. फसल कटाई के बाद घर में शादी की तैयारी चल रही थी. आपदा से हुए नुकसान ने भुखमरी और आर्थित तंगी की समस्या पैदा कर दी है. विषम परिस्थितियों से निकलने के लिए मुआवजे की दरकार है.

किसानों ने साफ तौर पर कहा कि नुकसान का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए. परिवार का भरण पोषण करने के लिए मदद नहीं मिलने से जीवन बर्बाद हो जाएगा. अन्य तहसीलों में भी किसानों ने इकट्ठा होकर सरकार से गुहार लगाई. एडीएम रामप्रकाश ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है. अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौके पर जाकर फसलों के नुकसान का सर्वे कर रहे हैं. सर्वे में फसलों का नुकसान 33 फीसदी से अधिक की रिपोर्टिंग की जा रही है.

जनपद के 90 गांव में किसान प्रभावित हुए हैं. उनकी फसलों का 33 फीसदी नुकसान हुआ है. फसलों के नुकसान का आकलन कर सर्वे रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा रही है. शासन से मुआवजा राशि आने पर पीड़ित किसानों के बीच बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा. एडीएम रामप्रकाश ने किसानों से अपील की कि सर्वे के काम में थोड़ा समय लगता है. इसलिए धैर्य बनाकर रखें. किसानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी खड़े हैं. जाम और प्रदर्शन समस्या का समाधान नहीं है. सर्वे के काम में किसानों से भी सहयोग की अपील है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget