एक्सप्लोरर

UP: शादी में अनोखे तरीके से किसान आंदोलन का समर्थन, कार्ड में लिखा 'No Farmers No Food'

यूपी के अमरोहा में किसान आंदोलन का अनोखे तरीके से समर्थन किया जा रहा है. यहां एक किसान शादी समारोह में कानून का विरोध करते हुये किसानों का अनोखे तरीके से समर्थन कर रहा है.

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की तहसील धनोरा क्षेत्र में किसान आंदोलन का अनोखा समर्थन देखने को मिला है. यहां दूल्हा ट्रैक्टर से दुल्हन को ससुराल से लेकर आएगा. यह अनोखा तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. 70 दिन से ज्यादा किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन एक किसान ऐसा भी है, जिसने अपने बेटे की शादी के करीब 2000 कार्ड छपवाये हैं और उन पर 'NO FARMERS NO FOOD' छपवाया है. किसान के बेटे की शादी 7 फरवरी को है. दूल्हा हरमिंदर सिंह अपनी नई नवेली दुल्हन को ट्रैक्टर पर लेकर आएगा, इतना ही नहीं, जिस ट्रैक्टर पर दुल्हन सवार होकर अपने ससुराल पहुंचेगी, कार्ड पर भी ट्रैक्टर का फोटो छपवाया है.

लोगों को भेजा संदेश

आपको बता दें कि, किसान आंदोलन का अनोखा समर्थन अमरोहा के चांदरा फार्म में देखने को मिला है. जहां एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को ट्रैक्टर पर सवार कर अपने घर लाएगा. यूं तो किसानों को दिल्ली में धरने पर बैठे 70 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन किसान शादी के बहाने भी कृषि बिल के विरोध जताने के लिए अपने बेटे की दुल्हन को भी ट्रैक्टर से लाएगा. इतना ही नहीं, किसान ने अपने बेटे की शादी में करीब 2000 कार्ड छपवाए हैं. उनके मुताबिक एक परिवार में पांच से 10 लोग रहते हैं और इन छोटे से कार्डों पर छपे नो फार्मर नो फूड यानी कृषि बिल का विरोध शादी के कार्ड के बहाने 2000 लोगों तक यह संदेश पहुंचेगा.

सात फरवरी को किसान के बेटे की बारात जानी है. घर में साजो सजावट हो चुकी है. हलवाई भी अपने काम पर लग गए हैं. घर की महिलाएं घर में मेहंदी लगवा रही हैं, पूरा घर खुशियां भी मना रहा है तो दूसरी तरफ कृषि बिल का विरोध भी जता रहा है.

ये भी पढ़ें.

 नौकरी के नाम पर शातिर महिला ने ठगे करोड़ों रुपये, पीड़ितों ने इस तरह ढूंढ निकाला जालसाज को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget