एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सरकार किसानों की अनदेखी क्यों कर रही, वादा पूरा न करने वाले...'- नरेश टिकैत

UP News: बागपत के पुसार गांव में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. वादा पूरा न करने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं.

Baghpat News: बागपत के पुसार गांव में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. नरेश टिकैत ने कहा है कि सरकार ने किसानों को तहस-नहस कर दिया है. किसानों को सम्मान नहीं मिल रहा है. किसान गुलामियत की जिंदगी जी रहे हैं. वादा पूरा न करने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं. आज के हालात ऐसे है कि देश टूट जाएगा. 

उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान को ठेस पहुंच रही है, सरकार किसानों के साथ बात नहीं कर रही है. किसान आंदोलन में आतंकवादी और खालिस्तानी शब्दों से नवाजा गया है. किसान अपने हक के लिए आंदोलन चला रहे हैं. प्रधानमंत्री के लिए कोई गलत बात नहीं निकलती है. देश तो आत्मनिर्भर बना दिया. प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में भाषण में कहा था कि सरकार बन गई तो 450 रुपये प्रति कुंतल का मूल्य देंगे. गन्ने का 450 रुपये कुंतल मूल्य कहां है? 

"किसानों की समस्या नहीं सुन रही सरकार"
उन्होंने पूछा है कि सरकार किसानों की अनदेखी क्यों कर रही है. आज के जो हालात है उनसे देश टूट जाएगा. हमारे बुजुर्गों ने गुलामियत से देश बचाया है. आज किसान गुलाम की जिंदगी जी रहा है. सरकार नेशनल हाईवों की जमीन का सही मुआवजा नहीं दे रही है. एक समान रेट नहीं दे रहे हैं. किसान देश के विकास में कभी बाधा नहीं बना है. भाजपा ने किसानों को तहस-नहस कर दिया है. 

सरकार किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रही है. खेती और किसानी पर काम कर ग्रामीण क्षेत्र से भी सरकार में अच्छे आदमी गए हुए हैं. लेकिन सरकार में जाते ही उन पर दबाव आ जाता है. किसान परेशान है आज की युवा पीढ़ी को खेती में बचत नहीं दिखाई दे रही है. युवा खेती से दूर भाग रहे हैं. बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है. आने वाले समय में यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो बड़ा नुकसान हो जाएगा क्योंकि लोग शहर की ओर जा रहे हैं. हम लोग शहर में एडजेस्ट नहीं हो पाते हैं. रोजगार देने की जिम्मेदारी सरकार की है. खेती से मिलता रोजगार होना चाहिए. दुग्ध का रेट भी कम से कम 100 रुपये प्रति किलोग्राम होना चाहिए.

UP News: मंत्रियों को नई सिरे से मिली जिम्मेदारी, सीएम और दोनों डिप्टी CM के पास 25-25 जिलों का प्रभार, हर 4 माह पर होगा रोटेशन

सरकार पर किसानों की उम्मीद बहुत है, लेकिन सरकार उस पर खरी नहीं उतर रही है. गन्ने का मुल्य कम से कम 500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए. ताकि लागत मिल सके. सरकारी की फर्म के आंकड़ों के अनुसार ही काम होना चाहिए. किसान गन्ना पैदा कर रहे हैं, लेकिन फायदा नहीं हो रहा है. सरकार से फ्री बिजली नहीं चाहिए. एक साल में 10-12 हजार रुपये नलकूप का बिल लेना चाहिए. किसानों की फसलाें के दाम बढ़ने के साथ ही बिजली का बिल भी सरकार को ज्यादा देते रहेंगे. सरकार बहुत महंगे बिल ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, जांच में खराब मिली बिल्डिंग
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, LDA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget