एक्सप्लोरर
Bulandshahr News: महज 5 हजार रुपये के लिए किसान की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर में उधारी के महज 5 हजार रुपये के लिए एक किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। यूपी के बुलंदशहर जिले में महज 5 हजार रुपये के लिए एक किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक किसान ने पांच हजार रुपये हत्यारोपी को उधार दिए थे, जब उसने अपने उधार रुपये वापस मांगे, तो युवक ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव का किसान विनोद अपनी पत्नी और मां के साथ खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कौशेन्द्र ने विनोद पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
विगत रात्रि में थाना स्याना क्षेत्र के गांव महाव में एक व्यक्ति की हत्या की घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @bulandshahrpol द्वारा दी गई बाईट #UPPolice @Uppolice @adgzonemeerut @igrangemeerut @dmbulandshahr pic.twitter.com/gHxYdmtdm2
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) May 5, 2020
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, विनोद ने कौशेन्द्र को पांच हजार रुपये उधार दिया थे। रुपये वापस नहीं मिलने पर विनोद के कौशेन्द्र के पिता से 5 रुपये का तकादा कर दिया। इसी से खफा कौशेन्द्र ने विनोद की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL

























