एक्सप्लोरर

यूपी में आवारा सांडों का आतंक जारी, अब कन्नौज में किसान को पटक-पटककर मार डाला

उत्तर प्रदेश में आवारा सांडों का आतंक जारी है। इस बार सांड ने कन्नौज के एक किसान को अपना निशाना बनाया और पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी।

कन्नौज, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में आवारा सांडों का आतंक जारी है। इस बार कन्नौज जिले में आवारा सांड ने एक किसान को अपना निशाना बनाया। मूंगफली की फसल बचा रहे किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना सौरिख थाना इलाके के खड़नी गांव की है।

घायल किसान ने रास्ते में दम तोड़ा

बताया जा रहा 55 वर्षीय किसान बालकिशन देर शाम आवारा जानवरों से मूंगफली की फसल को बचाने के लिए अपने खेत में रुक गए थे, तभी एक आवारा सांड ने उनपर हमला कर दिया। सांड ने किसान को जमकर पटखनी लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने किसान को सांड के हमले से बचाया और उपचार के लिए अस्पताल की ओर भागे। जहां घायल किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

किसानों में गुस्सा और डर 

किसान की मौत के बाद ग्रामीण आवारा जानवरों से भयभीत हैं और स्थानीय प्रशासन पर नाराज भी नजर आए। पीड़ित किसानों ने बताया कि आवारा जानवरों की वजह से उनकी फसल बर्बाद हो चुकी है। जो किसान अपनी फसल बचाने जाता है, ये आवारा जानवर उनपर हमला कर देते हैं। कई किसानो को ये आवारा सांड मौत के घाट उतार चुके हैं। अधिकारी कहते है आवारा जानवरों को काबू में करने के लिए गौशालाएं बनाई जा हैं, लेकिन उनके गांव में न तो गौशाला है और न ही आवारा जानवरों पर काबू पाया गया है। खेतों में खुलेआम आवारा जानवर घूमकर किसानों की हत्या कर रहे और फसलों को बर्बाद कर रहे है।

पहले भी आवारा सांड ले चुके हैं कइयों की जान

  • पिछले महीने यूपी के गोंडा जिले के नवाबगंज में भी खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की सांड ने पटक-पटककर हत्या कर दी थी। इनका नाम संतराम बताया गया।
  • मई में ही प्रतापगढ़ में भी एक बुजुर्ग की सांड के हमले में मौत हो गई थी। ये मामला पट्टी कोतवाली क्षेट के भिटार गांव का था।
  • 12 जून को प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस लाइन के सामने दो आवारा सांडों के बीच डेढ़ घंटे तक लड़ाई जारी रही। इस दौरान काफी देर तक ट्रैफिक भी रुका रहा और कई राहगीर भी चोटिल होते बचे। लड़ते-लड़ते ये सांड इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में पहुंच गए, जिससे दुकान के काफी सामान का भी नुकसान हो गया।

लोकसभा चुनाव  प्रचार के दौरान भी दिखा सांडों का आतंक

  • याद हो तो लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव की कन्नौज रैली के दौरान भी एक सांड ने खूब तांडव मचाया था। जिसके बाद अखिलेश ने मंच से ही आवारा पशुओं को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमला बोला था।
  • चुनाव के दौरान ही बाराबंकी में भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान अचानक एक सांड बेकाबू होकर भीड़ में घुस गया था।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget