एक्सप्लोरर

सोनू सूद ऐसे बने विलेन से 'हीरो'

दुनिया में कोरोनावायरस महामारी ने सबको प्रभावित किया है। चारों ओर माहौल काफी गंभीर और तनावपूर्ण है। इस बीच राहत दिलाने वाली बात यह है कि लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं

दुनिया में कोरोनावायरस महामारी ने सबको प्रभावित किया है। चारों ओर माहौल काफी गंभीर और तनावपूर्ण है। इस बीच राहत दिलाने वाली बात यह है कि लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। मदद का हाथ बढ़ाने वालों में एक नाम सोनू सूद का भी है जिन्होंने फिल्मों में ज्यादातर विलेन और सहायक अभिनेता का किरदार निभाया है लेकिन इस कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के बीच वह हीरो बनकर उभरे हैं। यह बात साबित होती है उनके ट्विटर अकाउंट से। सहायता के लिए दर-दर भटक रहे इन प्रवासियों के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर उभरे।

सोनू अकसर फिल्मों में विलेन के किरदार में दिखते रहे हैं, लेकिन कोरोनाकाल में उन्होंने जो कर दिखाया, वह उन्हें वास्तविक जिंदगी का हीरो बनाता है। सोनू अब तक अपने प्रयास से हजारों की तादाद में मजूदरों को उनके घरों तक पहुंचा चुके हैं। इन मजूदरों की जुबां पर अब केवल एक ही नाम है और वह सोनू सूद। ट्विटर पर लोगों ने सोनू से तमाम मदद मांगी और अभिनेता बिना हिचकिचाए उनके लिए आगे आए। एक ने सोनू से ट्विटर पर कहा, "प्लीज सर हमारी मदद कर दीजिए। उम्मीद की आखिरी किरण हैं आप। हम दो लोग मुंबई में फंसे हैं और घर जाना चाहते हैं। प्लीज सर आप से हाथ जोड़ के प्रार्थना।"सोनू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "घर जाने के लिए थोड़ा परिश्रम..अपना एड्रेस भेजने का कष्ट करें।"किसी ने बड़ी ही आस लगाए सोनू से कहा, "कल से पैदल जा रहे हैं भाई, आप तो रिप्लाई नहीं कर रहे।"इस पर अभिनेता ने लिखा, "अबे रुक बे।।।। पैदल जाए तेरे दुश्मन। डिटेल्स भेज।" सीआरपीएफ के एक जवान ने उनके प्रति आभार जताते हुए ट्वीट किया है, "भाई आप भगवान के वह बंदे हो, जिसने सबका दिल जीत लिया है। आपने देश के फौजियों का साथ दिया। आपका धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।"सोनू ने इन्हें जवाब देते हुए लिखा, "सैल्यूट है भाई को। सही हीरो आप हो भाई।" सोनू के ट्विटर हैंडल को देखकर यह समझा जा सकता है कि वह एक सेलेब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक आम इंसान बनकर इस दुख की घड़ी में लोगों का साथ निभा रहे हैं। आज सोनू सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि किसी के भाई तो किसी के बेटे हैं। कोरोनाकाल में इंसानियत की जो छवि सोनू ने पेश की है, वह वाकई में काबिले तारीफ है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget