एक्सप्लोरर

Uttarakhand: जर्जर पंचायत भवन में जानवरों के साथ रहने को मजबूर है ये परिवार, कभी भी हो सकती है अनहोनी

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी लैंसडौन से एक बदहाली की तस्वीर सामने आई है. यहां एक परिवार बेहद खराब स्थिति में है. ये परिवार गांव के जर्जर पंचायत भवन में रह रहा है, यही नहीं, इसी भवन में जानवर भी रहते हैं.

Family in Poor Condition in Lansdowne: लैंसडौन विधानसभा के अंतर्गत बीरोंखाल ब्लाक के ग्रामसभा काण्डातल्ला गांव घुरदेऊ का एक परिवार गोदा देवी अपने दो बच्चों के साथ जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन में पिछले दो वर्ष से भी ज्यादा समय से रहने के लिए मजबूर हैं. महिला के पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई है. परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं है, तब भी शासन प्रशासन इस परिवार की सुध लेने को भी तैयार नहीं है. 

बेहद जर्जर है पंचायत भवन

बीरोंखाल ब्लॉक के काण्डातल्ला गांव में बने पंचायत भवन की स्थिति इतनी दयनीय है कि, कभी भी वह भवन गिर सकता है. यदि पंचायत भवन गिरता है तो उसमें जान माल का भारी नुकसान होने की पूरी आशंका है. उत्तराखंड में इस समय मानसून के कारण लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कभी भी अनहोनी हो सकती है, लेकिन उसके बाद भी यह वृद्ध महिला अपने दो बच्चों के साथ इस भवन में रहने को मजबूर है. 

नहीं हो रही है कोई सुनवाई

इस परिवार की स्थिति देखकर कई बार गांव के सामजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रशासन से आवास दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक इन्हें कहीं भी आवास मुहैया नहीं करवाया गया. भले ही सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वाहवाही लूटी जाती है. यह जरूरतमंद परिवार कीचड़ और दलदल में जानवरों के साथ रहने को मजबूर है. पंचायत भवन बेहद जर्जर है, कमरे में पानी, कीचड़ भरा है. उसी में यह परिवार जानवरों के साथ खाना भी बनाता है और सोता भी है. 

मंत्री भी बचते नजर आए

इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजेश कण्डारी, जिला पंचायत सदस्य बाड़ाडांडा सरिता पोखरियाल को अवगत कराया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला और सब जनप्रतिनिधि इस मामले से बचते दिखे. स्वयं जब हमने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से इस परिवार की पीड़ा बता कर मदद की बात की, तो वह बचते नजर आए और लिखित में दीजिए कह कर चलते बने. 

ये भी पढ़ें.

ABP Ganga Maha Adhiveshan:नेता विपक्ष प्रीतम सिंह बोले, 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget