एक्सप्लोरर

ABP Ganga Maha Adhiveshan:नेता विपक्ष प्रीतम सिंह बोले, 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार

ABP Ganga Maha Adhiveshan: एबीपी गंगा के कार्यक्रम देहरादून महाधिवेशन में उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, 2022 में हमारी सरकार आएगी.

ABP Ganga Maha Adhiveshan Dehradun: एबीपी गंगा के विशेष कार्यक्रम महाधिवेशन में उत्तराखंड विधानसभा के नेता नेता प्रीतम सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार का रवैया सही नहीं रहा. इसके लिए तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से संवाद करना चाहिए था, लेकिन सरकार सत्ता के नशे में मदमस्त थी. सिंह ने एबीपी गंगा के मंच से कहा कि, 2022 में हमारी सरकार बनेगी और हम तीर्थ पुरोहितों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे. 

रीश रावत पर दिया सधा हुआ बयान

प्रीतम सिंह ने कहा कि, यही नहीं, जरूरत पड़ी तो हम इसे निरस्त करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. वहीं, जब उनसे सीएम के चेहरे को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि, कांग्रेस की अध्यक्षा के चेहरे में सबका चेहरा निहित है. जब उनसे हरीश रावत को लेकर बात की गई तो प्रीतम सिंह ने कहा कि, हम सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे और यही राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला भी है.

पीएम पर निशाना 

उन्होंने महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. सिंह ने कहा कि, हम पीएम की मन की बात 2014 से सुन रहे हैं, अब उत्तराखंड के लोगों की मन की बात सुने. नेता विपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, हम सदन के अंदर और सदन के बाहर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे.

आम आदमी पार्टी का वजूद नहीं 

आम आदमी पार्टी द्वारा फ्री बिजली दिये जाने की बात पर प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी का वजूद ही नहीं है. राज्य में जब चुनाव आता है तो तभी ये सब याद आता है. उन्होंने कहा कि, ये लोगों की भावना से खेलना चाहते हैं. 

गैरसैण पर लिया जाएगा निर्णय 

प्रीतम सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, हम  2022 में सरकार बनाएंगे. गैरसैण को राजधानी बनाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसके लिए आंदोलन किया गया. बीजेपी सरकार ने इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया. जब 2022 में हमारी सरकार आएगी तब निर्णायक फैसला करेगी.

पार्टी में वापसी के लिए लोगों के दरवाजे खुले हैं

हरीश रावत के साथ ना जाने पर उन्होंने कहा कि यहां राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए सभी लोग अलग-अलग जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि, पार्टी का साथ छोड़ कर बहुत से लोग चले गये, क्या उनकी वापसी होगी?  इस पर प्रीतम सिंह ने कहा कि, कोई भी राजनीतिक दल हो किसी के लिए भी दरवाजे बंद नहीं करता. हम कह रहे हैं, वापसी के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget