एक्सप्लोरर

अयोध्या में पुलिस के हत्थे चढ़ा सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट, हाई प्रोफाइल लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था

अयोध्या पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला फर्जी सेना का अधिकारी पकड़ा गया है. इसके पास कई वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, तस्वीरें मिली हैं.

Fake Army Officer arrested in Ayodhya:  अयोध्या में सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट पकड़ा गया है. ये हाई प्रोफाइल युवतियों को अपने जाल में फंसाता था. अयोध्या पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि, इस फर्जी लेफ्टिनेंट के पास से सेना की अलग -अलग वर्दियां, कैप , बेल्ट ,लेफ्टिनेंट का फर्जी पहचान पत्र मिला है. साथ ही जंगलो में युद्ध लड़ते समय पहनी जाने वाली विशेष ड्रेस भी बरामद हुई है. यही नहीं, इसने फोटो एडिट के जरिये खुद को अलग अलग हथियार के साथ दिखाया है और देश के कई बड़े नेताओं के साथ खड़ा भी दिखाया है. जानकारी के मुताबिक, ये सेना में भर्ती के नाम धन उगाही करता था. 

हाई प्रोफाइल लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था

अभी तक इसके पीछे का मकसद जो निकलकर सामने आया है, वह भी कम चौंकाने वाला नहीं है. दरअसल, मध्य प्रदेश के जिला भिंड का रहने वाला सौरभ सिंह नाम का यह युवक अलग-अलग शहरों में घूम कर खासकर हाई प्रोफाइल युवतियों को अपने जाल में फंसाता था. इसके लिए इसने अपना प्रोफ़ाइल भी सोशल मीडिया पर इस तरह फोटो एडिटिंग करके अपलोड किया था, जिससे उसे देखने वाला खुद बखुद प्रभावित हो जाये. अपने प्रोफाइल में इसने फोटो एडिटिंग के जरिये खुद को देश के बड़े नेताओं के साथ खड़ा ही नहीं दिखाया था, बल्कि सेना में प्रयोग किये जाने वाले अलग अलग हथियारों के साथ भी अपने को दिखाया था. जिससे लोग इसके बड़े कद से प्रभावित हो जाये. अपनी प्रोफाइल में इसने खुद को आगरा के रहने वाला बताया है और अपने आपको पैरा स्पेशल फोर्स में लेफ्टिनेंट बताया है.

इस तरह हुआ गिरफ्तार

सीओ पलाश बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि, मिलिट्री इंटेलिजेंस की शाखा द्वारा यह सूचना मिली थी कि, कैंट पुलिस का एक व्यक्ति है, जो अपने आप को सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट बताकर इस तरह की धोखाधड़ी कर रहा है. इस सूचना पर थाना कैंट की पुलिस और एसओजी की टीम इसमें लगी हुई थी. इसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू हुआ, आज इसकी गिरफ्तारी हुई है, सहादतगंज चौराहे से इसे पकड़ा गया है.

कई तरह के सेना की वर्दी मिली 

सीओ ने बताया कि, तलाशी के दौरान मिलिट्री की कई प्रकार की यूनिफॉर्म मिली है. जंगल वार फेयर की ड्रेस, टोपी, जूते सेना के अधिकृत ड्रेस सब इसके पास बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि, इसके पास से एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है जिसमें इसका लेफ्टिनेंट का पद दिखाकर फर्जी आईकार्ड बनाया है. इसके मोबाइल से हमें कई प्रकार की फोटो मिली है, जिसमें इसने फोटो एडिटिंग करके अपने पास शस्त्र दिखाए हैं.

मध्य प्रदेश का रहने वाला है फर्जी लेफ्टिनेंट

सीओ ने कहा कि, उसका नाम सौरभ सिंह उर्फ दीपू है, इसके पिता का नाम राजबहादुर है. यह मध्य प्रदेश के जिला भिंड का रहने वाला है. यह एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, क्योंकि जिस प्रकार की धोखाधड़ी हो रही है उसकी रोकथाम के लिए यह काफी अहम है. इसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है. 419, 420 467, 468 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें.

17 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget