एक्सप्लोरर

Saharanpur Firecracker Factory Blast: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मालिक सहित तीन की मौत, कई मजदूर अभी भी गायब

Saharanpur News: धमाके के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले कई मजदूर गायब हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

Blast in cracker factory:  सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के सौराना गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ. धमाके की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोग अभी भी गायब हैं जिनकी मलबे में तलाश जारी है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

घटना शनिवार शाम सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के सौराना गांव के पास की है. अंबाला हाइवे पर सरसावा और सौराना के बीच हाईवे पर स्थित किरण फायर वर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी में बड़ी संख्या में रोजाना की तरह लोग काम कर रहे थे. अचानक फैक्ट्री में धमाका हो गया . इससे पहले कि वहां काम कर रहे मजदूर संभल पाते बारूद ने आग पकड़ ली और इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. तेज धमाकों के साथ आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई. धमकों की आवाज सुनकर पुलिस और दमकलकर्मियों को भी सूचना कर दी गई. जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते तब तक फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोग गंभीर रूप से जल चुके थे. आनन-फानन में घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. इस धमाके में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है. माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूर अभी भी गायब हैं.

 

धमाके में फैक्ट्री मालिक की भी मौत

इस फैक्ट्री धमाके में फैक्ट्री स्वामी राहुल के अलावा मजदूर सागर व कार्तिक की मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही आईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी सहारनपुर मौके पर पहुंचे. देर रात में भी तलाशी अभियान जारी रहा.  सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं. जिनकी हालत अधिक गंभीर है उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें:

Prayagraj Murder Case: खेवराजपुर सामूहिक हत्याकांड में FLS लैब की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, गैंग रेप की पुष्टि

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गये, दोबारा न लगने पाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget