एक्सप्लोरर

Ex Minister Rangnath Mishra: बसपा सरकार में मंत्री रहे रंगनाथ मिश्रा ने की सीएम योगी की तारीफ, माफियाओं पर कार्रवाई को सही बताया

BSP सरकार में शिक्षा मंत्री रहे Rangnath Mishra का कहना है कि, अपराधी अपराधी होता है, उसकी जाति नहीं होती. बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी

Ex Minister Rangnath Mishra Praises CM Yogi: बसपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्रा (Rangnath Mishra) को बीते दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी किया गया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि, सपा की सरकार में भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के इशारे पर उन पर कई मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें कोर्ट ने उनको लगभग सभी मामलों में बरी किया है. वहीं, पूर्व मंत्री ने विधायक विजय मिश्रा सहित तमाम अपराधियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज को खूब बधाई दी है और कहा कि, सूबे में हो रही कार्रवाई किसी जाति और ब्राह्मण के खिलाफ नहीं है, यह तो एक अपराधी के खिलाफ है, जो आगे भी होनी चाहिए. वहीं, ढाई साल जेल में बिताने की बात पर पूर्व मंत्री के आखों से आसू छलके और बोलते बोलते दो मिनट तक उनकी आवाज बंद हो गई.

बाहुबली पर कार्रवाई के लिए सीएम योगी की तारीफ

भाजपा से अपना राजनैतिक सफर शुरू करने वाले भदोही जिले के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा भाजपा सरकारों में गृह और बिजली मंत्री के साथ कई पदों पर रह चुके हैं. उसके बाद बसपा सरकार में भी वह माध्यमिक शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. 2012 में उन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में और इस दौरान उन पर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज किए गए थे. जिनमे आय से अधिक संपत्ति, लैकफेड सहित अधिकतर मामलों में कोर्ट ने उनको बरी कर दिया है. सभी मामलों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री व बसपा के बड़े नेता रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि, भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के इशारों पर उन पर तमाम मुकदमे दर्ज किए गए. उन्होंने कहा कि, विधायक विजय मिश्रा एक दुर्दांत अपराधी है और उस पर जिस तरह से भाजपा सरकार में कार्रवाई हो रही है इसके लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं. 

अपराधी की कोई जाति नहीं होती 

साथ ही उन्होंने कहा कि, विजय मिश्रा पर हो रही कार्रवाई को ब्राह्मण पर हो रही कार्रवाई के हिसाब से नहीं देखना चाहिए, अगर किसी अपराधी को जाति से देखेंगे तो किसी अपराधी पर कार्रवाई नहीं होगी. अपराधी अपराधी होता है और अपराधी पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज कर रहे हैं. बाहुबली विजय की जान पूर्व मंत्री द्वारा बचाए जाने के सवाल पर कहा कि, इंसानों से प्रेम है लेकिन अपराधियों से नहीं, एक कुत्ते बिल्ली की भी जान बचाऊंगा अगर वो मर रहा होगा. पूर्व मंत्री ने मानवाधिकार के अधिकारी ओपी दीक्षित के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, इनके विजय मिश्रा से करीबी संबंध है, इनका केस ट्रांसफर करने के लिए सिफारिश की थी और हम सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज चाहेंगे कि, प्रदेश में ऐसे सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की जांच कर इनको भी जेल भेजने का काम करें जो अपराधियों और माफियाओं से संबंध रखते हैं तो सभ्य समाज के लिए और बेहतर होगा. 

वहीं, दो घंटे चले इस प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा बीते दिनों को याद करते हुए भावुक भी हुए आंखों से आंसू भी निकले और एक समय ऐसा आया की बोलते हुए उनका गला भर आया और कुछ देर के लिए मौन हो गए और मंत्री के आंसू निकलने पर माहौल गमगीन हो गया.

ये भी पढ़ें.

Mahant Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरी का कार हादसा भी सीबीआई जांच के दायरे में, जुलाई में हुआ था एक्सीडेंट

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget