एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओवैसी पर भड़के पूर्व AIMIM नेता, कहा- राम और सीता को गाली देकर मुसलमान का वोट नहीं ले सकते

UP Election 2022: यूपी चुनाव में वोट बैंक पॉलिटिक्स जोरों पर है. इस बीच ओवैसी की पार्टी के पूर्व नेता नाजिम अली ने ओवैसी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने AIMIM प्रमुख पर जमकर निशाना साधा.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में असदउद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) अपनी पार्टी को खड़ा करने के लिए जगह-जगह घूम रहे हैं और मुसलमानों की वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं, लेकिन अब वहीं ओवैसी को उन्हीं की पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली (Nazim Ali) ने आड़े हाथों लिया है. नाजिम ने कहा कि, देश में राम और सीता को गाली देकर आप कभी मुसलमानों का वोट (Vote) हासिल नहीं कर सकते. 

भाजपा पर साधा निशाना 

एआईएमआईएम ओवेसी यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली ने प्रेस क्लब पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में जल्द चुनाव होने वाले हैं. भाजपा कुछ अपने लोगों को लगाकर चुनाव बनाने की तैयारी में है, और हालात बहुत संवेदनशील है उत्तर प्रदेश के. एक देश की दूसरी बड़ी आबादी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. उसका फैसला जो होगा, वह तय करेगा उसके भविष्य को कि वह जिएंगे मरेंगे या देश से निकाले जाएंगे. 

ओवैसी को लिया आड़े हाथों 

इस बीच मैं आपको बता देना चाहता हूं कि, हैदराबाद से बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी जिस तरह से दावा कर रहे हैं कि हम मुसलमानों के नेता हैं. हम मुसलमानों के बीच में काम करते हैं, मुसलमानों को ताकत देने आए हैं. इत्तिहाद कायम करने आये हैं. असल में झूठ बोल रहे हैं. वो इत्तिहाद कायम करने नहीं आए हैं. अगर उनका काम इत्तिहाद करने का होता तो सबसे पहले पीस पार्टी, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ,परचम पार्टी ऑफ इंडिया से मिलने की कोशिश करते. क्योंकि यह लोग काफी समय से इन्हीं मुद्दों पर काम कर रहे हैं, जिस पर ओवैसी साहब आज बोल रहे हैं. 

राम-सीता को गाली देने से वोट हासिल नहीं कर सकते

उन्होंने उन मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाया है. जहां ओवैसी साहब मंचों पर मामलों को उठा रहे हैं, तो ओवैसी साहब का मकसद अगर इत्तिहाद होता तो वह उनसे मुलाकात करते. उनका मकसद इत्तिहाद नहीं है. उनका इत्तिहाद किससे हो रहा है, भाजपा के साथ जो राजभर पहले भाजपा के साथ सरकार बनवाए उनसे इनका इत्तिहाद हो रहा है. क्या गारंटी है कि, वह फिर से गद्दारी नहीं करेंगे. क्या गारंटी है कि, वह भाजपा की तरफ से बैटिंग नहीं करेंगे. क्या गारंटी है कि आप उनके साथ जा रहे हैं. वह अवाम को सुरक्षित कर लेंगे. आज तो मतलब यह है कि, आज देश के अंदर हर वर्ग परेशान है. ओवैसी साहब को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि, ओवैसी साहब भारत में राम और सीता को गाली देने के बाद कोई मुसलमानों का वोट हासिल नहीं कर सकता. 

मुसलमान कभी वोट नहीं करेगा. ओवैसी साहब के भाई और उनके आंगन से यह बात उठी है. राम और सीता को गाली देने के बाद आप उत्तर प्रदेश से या भारत से कहीं भी आप मुसलमानों का वोट हासिल कर लेंगे, नहीं कर पाएंगे. जनाब अतीक अहमद को साथ लीजिए या किसी और को साथ ले आइए कोई भी मुसलमान इनकी बातों में नहीं आएगा और इन को वोट नहीं करेगा. मैं उनके साथ था लेकिन अब आप देख रहे हैं. 

राम को बताया इमाम ए हिंद

उनका दावा था कि मुसलमानों के साथ खड़े होंगे, उनको ताकत देंगे उनके इशू पर लड़ेंगे. आप अपने कैडर के साथ नहीं होते हैं, और जब भी कोई कैडर पर मुकदमा लगाया जाता है तो ओवैसी साहब की कोई आवाज नहीं उठती. मेरठ के अंदर एक पार्षद की हत्या कर दी जाती है और कोई आवाज नहीं होती. कोई धरना पार्टी ने दिया हो. ओवैसी साहब को सोचना होगा. मंच पर तकरीर में हमारा दर्द बयां कर के हमारा वोट हासिल नहीं कर सकते. राम और सीता को गाली देने के बाद आप यह उम्मीद मत करिए कि, भारतीय मुसलमान आपको वोट करेगा. मैं और एक बात कहना चाहता हूं कि, हिंदू भाई निकल कर आए. जो राम जी की छवि को बदनाम किया जा रहा है उनके नाम ले लेकर हत्या हो रही है. मॉब लिंचिंग हो रही है, आए छवि को बचाएं. यह लोग छवि की खराब कर रहे हैं. हम लोग आपका सहयोग करेंगे. हमारा विचार यह है कि राम के लिए "है राम के वजूद पर हिन्दुस्तां को नाज, अहले नजर समझते हैं उनको इमाम ए हिंद".

ये भी पढ़ें.

राकेश टिकैत बोले- 'अल्लाह-हु-अकबर' बयान को किया जा रहा ट्रोल, मेरा फोन नंबर किया गया सार्वजनिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget