एक्सप्लोरर

'बागी हो सकता हूं गद्दार नहीं..', सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से भड़के सत्यपाल मलिक, दिया ये जवाब

Operation Sindoor: बीजेपी नेता और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर ख़ुद को ट्रोल किए जाने पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं बागी हो सकता हूं लेकिन गद्दार नहीं.

Satyapal Malik News: पहलगाम हमले के बाद पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर आलोचना की थी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए और उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. सत्यपाल मलिक ने अब अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लोग उनके खिलाफ अनाप-शनाप लिख रहे हैं. उन्हें टारगेट किया जा रहा है लेकिन वो किसान के बेटे हैं वो बागी हो सकते हैं गद्दार नहीं हो सकते. 

सत्यपाल मलिक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए जवाब दिया और एक्स पर लिखा- 'नमस्कार साथियों..बहुत से लोग मुझे सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं, अनाप शनाप मेरे खिलाफ लिख रहे हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं उस किसान क़ौम का बेटा हूं, मैं बागी हो सकता हूं लेकिन, गद्दार होना मेरी फितरत में नहीं है. मैंने मेरे जीवन में झुकना नहीं सीखा सत्ता पक्ष से मेरे आज भी वही सवाल है.'

इस बयान को लेकर हुए थे ट्रोल
पूर्व राज्यपाल ने पहलगाम हमले के बाद 6 मई को एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए. उन्होंने इस हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया था. मलिक ने कहा कि सरकार की इस असफलता के लिए प्रधानमंत्री के माफी मांगनी चाहिए. यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तक कह दिया था. 

सत्यपाल मलिक का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. पाकिस्तानी मीडिया ने भी उनके बयान को शेयर करते हुए अपना बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद भारत में इसकी काफी आलोचना हुई और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि इस इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दे दिया और पाक में स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.  जिसके बाद मलिक ने सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया और सरकार व सेना के साथ एकजुटता दिखाई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश
भदोही: सड़क पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल लापरवाही के आरोप
भदोही: सड़क पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल लापरवाही के आरोप

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget