एक्सप्लोरर

Etawah News: भतीजे से चाची का चल रहा था अफेयर, शूटर हायर कर पति को मार दी गोली

Etawah Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घायल युवक के बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था.

Etawah News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बीते तीस दिसंबर को युवक को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में घायल युवक की पत्नी, भतीजे और एक शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. 

गिरफ्तार घायल युवक की पत्नी ने अपने भतीजे से प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी देकर फिरोजाबाद से शूटर हायर किए थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बीते तीस दिसंबर को सुबह मैनपुरी अंडर पास के नीचे टहलते समय मुकुट सिंह कुशवाहा को अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी, जिसके बाद घायल अवस्था में मुकुट सिंह को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया था.

क्या है पूरा मामला?
घायल युवक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था. विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के के आधार पर पुलिस ने संदेह के तौर पर घायल युवक मुकुट सिंह की पत्नी रीता देवी और भतीजे राकेश कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की.

पुलिस की पूछताछ में घायल यूवक की पत्नी रीता देवी ने बताया कि उसके पति मुकुट सिंह ने उससे तीसरी शादी की है और पति मुकुट सिंह की उम्र पचपन साल है. उसकी उम्र पैंतीस वर्ष है जिस वजह से उसका प्रेम प्रसंग उसके पति के भतीजे राकेश से हो गया था. इसका पता चल जाने पर उसके पति मुकुट सिंह ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर पति मुकुट सिंह की हत्या करवाने की योजना बनाई.ट

पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला ने इसके लिए फिरोजाबाद के बजीरपुर कोटला थाना नारखी से पूरन सिंह पुत्र सागर सिंह और रामनरेश को एक लाख रुपए की हत्या करने की सुपारी दी. इसके लिए एडवांस के रूप में शूटरों को तीस हजार रुपए भी दे दिए थे. योजना के तहत तीस दिसंबर को जब उसका पति मुकुट सिंह सुबह टहलने के लिए निकला तो दोनो शूटरों ने जान से मारने की नियत से गोली मार दी. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

Ramcharitmanas Row: फिर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, इन घटनाओं के आधार पर उठाया जातीय अपमान का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget