एक्सप्लोरर

Etawah News: 68 हजार उपभोक्ताओं ने एक बार भी नहीं भर बिजली का बिल, अब घर-घर जाकर की जा रही वसूली

इटावा में लाइन लॉस बिजली विभाग के लिए सिरदर्दी बनता जा रहा है. यहां 68 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने पिछले पांच साल से बिल का भुगतान नहीं किया है.

UP News: इटावा (Etawah) में बिजली विभाग (Electricity Department) ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने में जुट गया जिन्होंने बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) लेने के बाद पिछले 5 साल में एक भी बार बिल जमा नहीं किया है. बिजली का बिल जमा न करने के कारण विभाग को 139 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

लाइन लॉस बना बिजली विभाग का सिरदर्द

इटावा में 2.30 लाख में 68 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने बिजली का कनेक्शन तो लिया है लेकिन एक भी बार बिजली का भुगतान नहीं किया है. अब ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया है. विजिलेंस टीम ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली करने में जुटी है. वसूली न हो पाने की स्थिति में आरसी जारी की जा रही है. इटावा जनपद में बढ़ते लाइन लॉस का कारण बने ऐसे 68 हज़ार बिजली उपभोक्ता है जिन्होंने दिखावे के लिए मीटर लगवाया हुआ है लेकिन   बिजली बिल का एक भी रुपया भुगतान नहीं किया है जिसके चलते बिजली विभाग को 139 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

घर-घर जाकर की जा रही वसूली

विजिलेंस टीम के साथ बिजली विभाग की टीम ऐसे उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर रकम वसूली कर रही है या जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है. घर पहुंचने पर भी जब बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे तो उनका कनेक्शन काटा जा रहा है. इस मामले में इटावा के अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने एबीपी गंगा को बताया कि इटावा में बड़ी लाइन लॉस का एक कारण यह भी है कि 68000 उपभोक्ताओं ने पिछले 5 साल से कोई भी भुगतान नहीं किया है. संदीप अग्रवाल ने कहा कि बिजली को लेकर इटावा में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है. यहां लोगों ने बिजली को मुफ्त उपयोग की मानसिकता बना ली है.

UPSC Topper News: हापुड़ की शिवांगी ने UPSC में 177वीं रैंक की हासिल, ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण आईएएस बनने का किया फैसला

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को समझना चाहिए कि हमें भी बिजली खरीदनी पड़ती है और जिसका हमें भुगतान करना होता है. अब जब जनपद में इतनी बड़ी संख्या में बिजली चोरी होने के साथ बिजली के बिलों का भुगतान नहीं होगा तो जनपद के लोगों को लाइन लॉस जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें -

Meerut News: शादी को यादगार बनाने के लिए हर्ष फायरिंग करना दुल्हन को पड़ा भारी, अब पुलिस कर रही है तलाश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget