एक्सप्लोरर

Etah: आपसी विवाद में दबंगों ने किसान की गोली मारकर की हत्या, मृतक के रिश्तेदार ने की ये मांग

UP: एटा में दबंगों ने एक किसान प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या के पीछे दो दिन पूर्व हुआ विवाद बताया जा रहा है. इसको लेकर केस दर्ज कर लिया गया है.

Etah Crime: एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के नूहखास गांव के पास नगला चांद में किसान प्रदीप कुमार की खेत में पानी लगते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे दो दिन पूर्व हुआ विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

ये बताई जा रही है वजह

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के नगला चांद में गांव के ही दबंग लोगों ने आज प्रदीप कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वो अपने खेत में पानी लगा रहा था. घटना के पीछे दो दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से हुआ विवाद बताया जा रहा है.

UP Election Result: आगरा में कई मुस्लिम बहुल बूथों पर बीजेपी को मिले पिछली बार से चार गुना ज्यादा वोट, जानें आंकड़े

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया. इस इस बीच घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी. अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है.

मृतक के रिश्तेदार ने की ये मांग

घटनास्थल पर मृतक के रिश्तेदार राजवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की. नहीं आने आत्महत्या करने की धमकी दे रहे थे. उन्होंने कहा कि कल जब नगला चांद के अंदर भागवत में झगड़ा हुआ और ये लड़के एफआईआर करने थाने पहुंचे तो इन्हें ही थाने में बंद कर दिया गया. उनमें से एक लड़का आज भी थाने में है. एक तरफ लाश रखी है दुसरी तरफ हमारे परिवार का ही लड़का थाने में बंद है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ से ही इंसाफ करने की गुहार लगाई है.

मामले में की जा रही है कार्रवाई

इस मामले में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना जलेसर पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदीप निवासी नगला चांद की हत्या कर दी गयी है. पुलिस मौके पर आई है. पोस्टमार्टम कर और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

घटना की रिपोर्ट दर्ज

इस मामले में देर शाम एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के नगला चांद में आज हुई किसान प्रदीप की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के भाई प्रमोद ने जलेसर थाना में आईपीसी की धारा 147,148,149, 302 के तहत देवेंद्र प्रधान, दीपू सिंह पुत्र देवेंद्र प्रधान, राजा, विकास, लोकेंद्र आदि 6 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में कहा गया है कि उक्त सभी लोगों ने घेरकर प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी है.

कल हुई थी इस झगड़े की शुरुआत 

इस झगड़े की शुरुआत कल हुई थी. गांव में चल रही भागवत के लिए मृतक प्रदीप और उसके साथ अन्य लोग कुल्हाड़ी से लकड़ी फाड़ रहे थे. उसी समय प्रदीप पर एक बाइक चढ़ गई थी. उसको लेकर कहासुनी और मारपीट भी हुई थी. जिसको लेकर प्रत्येन्द्र प्रताप सिंह ने मृतक प्रदीप, उसके साथियों सौरभ,लवकुश और मनोज के खिलाफ जलेसर कोतवाली में आईपीसी की धारा 323, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसी झगड़े के चलते आज प्रदीप की गोली मारकर हत्या करना बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Smart city mission: स्मार्ट सिटी मिशन में यूपी को मिला पहला स्थान, इन 17 शहरों में चल रहा है विकास कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget