एक्सप्लोरर

Etah News: बीजेपी की बूथ सशक्तिकरण की बैठक में महिलाओं ने उठाया महंगाई का मुद्दा, कही ये बात

एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह को महिलाओं ने महंगाई का मुद्दा उठाकर असहज कर दिया. सांसद बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं के फायदे गिनवाए आए थे.

Etah News: मिशन 2024 के तहत बीजेपी ने उन बूथों पर पूरी ताकत झोंक दी है जहां 2019 में बहुत कम वोट मिले थे. इसी कड़ी में आज एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने जाटव पुरा में बूथ सशक्तिकरण की बैठक की. बैठक में महिलाओं ने सांसद के सामने बढ़ती महंगाई, राशन, सिलेंडर आदि का मुद्दा उठाया. सांसद राजवीर सिंह कार्यकर्ताओं की बैठक बूथ को मजबूत करने और मतदाताओं से 2024 में बीजेपी को वोट की अपील करने आये थे. उन्होंने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में सरकार की योजनाएं और फायदे गिनवाए.

सांसद ने की BJP को वोट करने की अपील 

उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों को 51 हजार रुपये की सहायता मिलती रहे, आप चाहते हैं कि देश में कानून का राज स्थापित हो सके, आप चाहते हैं कि मां और बेटियों की इज्जत सुरक्षित रहे तो एक बार बीजेपी को वोट देने का विचार कीजिये. उन्होंने कहा कि 2024 में शानदार जीत का संकल्प आज हम लोग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ जारी रहने के लिए जरूरी है कि बीजेपी को वोट दें. मीडिया को सांसद ने बताया कि विधायक, नेता, पदाधिकारी सब लोग जानना चाहते हैं कि कुछ बूथों पर हमारी हार का कारण क्या रहा है.

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

बैठक में महिलाओं ने उठाया महंगाई का मुद्दा

उन कारणों का समाधान किया जाएगा. उन्होंने बैठक में बहुत अच्छा रिस्पॉंस मिलने का दावा किया और कहा कि आज बड़ी संख्या में लोगों ने बीजेपी ज्वाइन किया है. हालांकि बूथ की बैठक में शामिल महिलाओं ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए सांसद से पूछा कि 500 रुपए में क्या क्या कर लेगा? सांसद ने उत्तर देते हुए कहा कि महंगाई तो अप डाउन होती रहती है. सांसद ने महंगाई पर महिलाओं के सवाल के दौरान मीडिया को कैमरा बंद करने को कहा. बैठक के बाद ईश्वरी देवी ने कहा कि हमारे पढ़े लिखें बच्चे हैं. हमारी बहू ने जीएनएम कर लिया है, नौकरी कहीं नहीं मिल रही है. हम मेहनत मजदूरी करके खाते हैं. इतनी महंगाई में हम कैसे संतुष्ट होंगे?

एक अन्य महिला राजकुमारी ने बताया कि पहले तो सिलेंडर फ्री बांटे और अब सिलेंडर इतना महंगा कर दिया है कि गरीब आदमी कहाँ से खरीदे? पहले खूब राशन खाया, खूब रिफाइंड खाया, खूब मोटे कर दिए राशन रिफाइंड खिलाके के, अब राशन कार्ड ही छीन लिया. अब बताओ अब क्या खाएंगे? आजकल गरीब आदमी के पास थोड़ी सी प्रॉपर्टी है तो राशन कार्ड भी जमा कर लेते हैं. हमारे घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं करता है. बैठक में भाग लेने वाली एक अन्य महिला ममता कहती हैं कि हमें योजना का कोई लाभ मिला नहीं है. सिलेंडर 1050 रुपये का हो गया है, हम गरीब आदमी हैं, कहाँ से लायें, बेरोजगार हैं, कोई कमाने वाला नहीं. महिलाओं ने एक स्वर में बीजेपी के बजाए मायावती को वोट देने की बात कही. 

Prayagraj Violance: जावेद पंप की पत्नी की याचिका पर HC ने यूपी सरकार से 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब, 30 को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget