एक्सप्लोरर

Etah Crime News: एटा में बाइस सवार मनचलों ने नाबालिग पर किया एसिड अटैक, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Acid Attack: उत्तर प्रदेश के एटा में नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक किए जाने का मामला सामने आया है. यह लड़की घर-घर साफ-सफाई का काम करती है.

UP News: एटा (Etah) में मनचलों द्वारा एक लड़की पर एसिड फेंकने (Acid Attack) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तरफ से कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करके आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है.

घरों में साफ-सफाई का काम करती थी पीड़ित लड़की

एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी में छोटी बहन के साथ घर लौट रही 16 साल की नाबालिग लड़की पर दो बाइक सवार मनचलों ने रासायनिक पदार्थ फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह से जल गई. पीड़ित लड़की घरों में साफ-सफाई का काम करती है. काम पूरा कर घर जाते समय ही शाम को उसके ऊपर एसिड अटैक किया गया है. बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार लड़कों ने पहले लड़की का हाथ पकड़कर खींचा और उसे नीचे गिरा दिया, फिर उसे खींचते हुए अपने साथ ले जाने लगे. जब लड़की ने विरोध किया तो उस पर एसिड फेंककर भाग गए. 

UP News: यूपी में सीएम योगी की बड़ी सौगात, 34 लाख परिवारों को सौंपा घर

आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही है पूछताछ

इस घटना से लड़की का चेहरा बुरी तरह से जल गया. उसको गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, घटना की सूचना पीड़िता की बहन ने घर वालों को दी. तब घर वाले कोतवाली नगर शिकायत करने पहुंचे. घटना के बाद एटा कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है. एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवहा ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि  23 जून को एक लड़की पर दो युवकों ने रासायनिक पदार्थ फेंका है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

UP News: सरकारी विभागों पर 11 करोड़ का बिजली का बिल बकाया, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget