एक्सप्लोरर

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के करीबियों पर ED की नजर, कानपुर में टीम ने डाला डेरा

UP News: कानपुर के जाजमऊ स्थित एक होटल में यह टीम रुकी है, सरकारी जमीन बेचने को लेकर टीम जांच कर रही है. कानपुर के सिद्धनाथ मंदिर के पास जमीन बताई जा रही है.

Kanpur News: कानपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 15 सदस्यों की टीम ने डेरा डाले रखा है. सपा के पूर्व  विधायक इरफान सोलंकी के करीबियों पर ईडी की टीम नजर बनाए हुए है. सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के करीबी वसीम राइडर के घर और खाली प्लॉट पर ईडी की टीम दिखाई दी है.

वहीं मीडिया को देखकर ईडी की टीम चकमा देने की फिराक में है. इस टीम में 5 महिलाएं और 8 पुरुष हैं और उनके साथ एक कैमरामैन भी शामिल है. कानपुर के जाजमऊ स्थित एक होटल में यह टीम रुकी है, सरकारी जमीन बेचने को लेकर टीम जांच कर रही है. कानपुर के सिद्धनाथ मंदिर के पास जमीन बताई जा रही है.

कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे इरफान सोलंकी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई और साथ ही 30 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. महाराजगंज जेल में बंद इरफान सोलंकी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेशी हुई थी. कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में दोषी करार दिए गए सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व साथी शौकत अली, मो. शरीफ और इसराइल आटे वाला की सजा का ऐलान हो चुका है.

बता दें कि इससे पहले मार्च 2024 में प्रवर्तन निदेशालय ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानपुर और मुंबई में छह स्थानों पर छापेमारी व तलाशी ली. अधिकारियों के अनुसार, ईडी की जांच से पता चला है कि अवैध धन को छिपाने के लिए फर्जी व्यावसायिक संस्थाएं बनाई गई हैं. अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि इरफान ने अपने भाई रिजवान सोलंकी के साथ अवैध धन का इस्तेमाल 1000 वर्ग मीटर से अधिक में फैले तीन मंजिला बंगले के निर्माण में किया था. इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी.”

एजेंसी इनपुट के साथ

'मेरी बात उन्हीं को बुरी लगेगी जो..', राजा भैया पर अनुप्रिया पटेल ने फिर दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget