एक्सप्लोरर

'मेरी बात उन्हीं को बुरी लगेगी जो..', राजा भैया पर अनुप्रिया पटेल ने फिर दिया बयान

Anupriya Patel on Raja Bhiaya: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी बात सिर्फ़ उन लोगों को बुरी लगेगी जो मानते हैं कि अभी भी राजा राजघराने में पैदा होते हैं  

Anupriya Patel on Raja Bhiaya: लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया को लेकर बयान दिया था कि राजा का बेटा अब रानी के पेट से नहीं बल्कि ईवीएम से पैदा होता है. जिसके बाद इस बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थी. माना जा रहा है कि उनके बयान से राजपूत वोटर्स नाराज हो गए जिसका खामियाजा चुनावों में बीजेपी को उठाना पड़ा. इस मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैंने क्या गलत कहा था. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री और अपनी दल का अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- 'मैंने जो भी कहा था वो संविधान और लोकतंत्र से संबंधित है. मेरी बात सिर्फ उन लोगों को बुरी लगेगी जिन्हें भारत के संविधान में आस्था नहीं है. जो ये मानते हैं कि अभी भी राजा राजघराने में पैदा होते हैं.   

राजा भैया पर बोली अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो मानते हैं कि आज देश का राजा या देश का सेवक ईवीएम से जन्म लेता हैं. उन्हें मेरी बात बुरी लगेगी ही नहीं. मैंने तो वहीं कहा ना जो इस देश का लोकतंत्र कहता है. मैंने क्या गलत कहा? क्या देश का संविधान और लोकतंत्र नहीं कहता है कि ईवीएम ही तय करेगा. मतदाता ही सर्व शक्ति मान हैं. यही तो मैंने कहा था, जो नहीं मानता उनको मेरी बात का बुरा लगेगा.  

दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान अनुप्रिया पटेल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया पर निशाना साध दिया था और कहा कि अब राजा का बेटा रानी के पेट नहीं बल्कि ईवीएम से पैदा होता है. उनके इस बयान का क्षत्रिय समाज में विरोध देखने को मिला और उनके बयान पर सवाल उठाए थे. 

उनके इस बयान पर राजा भैया की प्रतिक्रिया सामने आई थी, उन्होंने कहा कि ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होता है. ईवीएम से पैदा होने वाला अगर खुद को राजा मान ले तो लोकतंत्र की मूल भावना ही खत्म हो जाएगी. राजतंत्र तो कब का ख़त्म हो गया. कुछ कुंठित लोग ऐसी बातें करते हैं मुझे कोई शिकायत नहीं है. 

यूपी में सीएम योगी Vs केशव प्रसाद मौर्य पर अनुप्रिया पटेल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वो दिल्ली में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget