एक्सप्लोरर

सीएम योगी के मंत्री का दावा- अक्टूबर के बाद यमुना में नहीं गिरेगा गंदा पानी

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में 35 नालों का पानी यमुना में गिरता है, जिसे रोकने का कार्य इस साल 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद एक भी बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने ब्रजवासियों को रविवार को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मथुरा-वृन्दावन में 35 नालों का पानी यमुना में गिरता है, जिसे रोकने का कार्य इस साल 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद एक भी बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की नदियों को निर्मल करने के संकल्प की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है. मथुरा-वृन्दावन में 35 नालों का पानी यमुना में गिरता है, इनमें से 20 नालों को बंद करने का कार्य पूरा हो गया है.

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सात नाले आंशिक रूप से बंद किए जा चुके हैं और आठ नालों को बंद करने का काम शुरू होने वाला है. आंशिक रूप से बंद तीन नालों और सात खुले नालों में जैविक उपचार (बायोरेमेडिएशन) प्रक्रिया की जा रही है, जिससे यमुना में पानी गिरने पर गंदगी से प्रदूषण का खतरा कम हो जाएगा, शेष पांच नालों में भी यह प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी.

गंगा दशहरा पर यमुना में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत

वहीं दूसरी तरफ गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. कमलानगर थाना पुलिस ने बताया कि बल्केश्वर घाट पर यमुना में नहाने गए सगे भाइयों गिरीश (9) और रौनक (11) की रविवार डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों को नदी में डूबते देख लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया. रौनक को लोगों ने निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं गिरीश के शव को पुलिस के गोताखोरों ने बाद में नदी से निकाला.

थाना कमलानगर के निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, एक अन्य घटना में पिनाहट थाना क्षेत्र में विप्रावली के चंबल नदी में स्नान करते समय एक महिला राम जसो की मौत हो गई. इस संबंध में थाना पिनाहट इंसपेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को चंबल में तीन महिलाएं डूबी थीं जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-

मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट का मामला, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सपा नेता उम्मेद पहलवान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget