एक्सप्लोरर

Kanpur: भारत- बांग्लादेश मैच में हुई किरकिरी के बाद टूटी प्रशासन की नींद, ग्रीन पार्क स्टेडियम में बड़े बदलाव करने में जुटा UPCA

UP News: 27 सितंबर भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में हुई किरकिरी के बाद प्रशासन की नींद टूट गई है. स्टेडियम को और भी हाईटेक करने के लिए अधिकारियों ने बैठक आयोजित की.

Kanpur News: बीते 27 सितंबर को कानपुर में खेला गया भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच दुनिया में माखौल बन चुका है. पांच दिन होने वाले मैच पर मौसम की मार पड़ने और मैच अपने पूरे दिन नही कर सका. इसी के साथ स्टेडियम में पानी की निकासी एक बड़ी समस्या साबित हुई जिसका यूपीसीए, बीसीसीआई और खेल विभाग कुछ भी नही कर सका, जिसकी वजह भी इस मैच में बेइज्जती की वजह दिखी. अब इसकी भरपाई के लिए और भविष्य में होने वाले मैच को नजर रख ग्रीन पार्क स्टेडियम का मोडिफिकेशन करने की रणनीति तय हुई है.

कानपुर मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कानपुर में हुए भारत बांग्लादेश मैच के दौरान होने वाली किसकिरी को लेकर एक बैठक बुलाई जिसमे यूपीसीए, केस्को, खेल विभाग, यातायात,  केडीए वीसी, मौजूद रहे. इस बैठक में जितने भी विभाग के अधिकारी मौजूद थे उनसभी के विभाग को उनकी जिम्मेदारी कानपुर में होने वाले मैच के दौरान रही कमी की जिम्मेदारी बनती है. जिसके चलते इस विषय पर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि भविष्य को देखते हुए अगर कानपुर में कोई मैच कराना है तो इसके लिये पूरी तरीके से तैयार रहना होगा. 

कानपुर मैच में सबसे बड़ी समस्या ड्रेनेज सिस्टम के कारण होना पाया गया क्योंकि मौसम की मार के चलते भारी बारिश ने ग्राउंड में पानी भर दिया. जिसे सुखाने के लिए मशीनें और यूवी कॉटन कवर से बचाने का प्रयास भी विफल साबित हुआ था.क्योंकि ग्राउंड से सही तरीके से जलभराव को निकाल पाने व्यवस्था नहीं थी.

ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्या क्या होगा बदलाव 
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब हाईटेक बनाया जाएगा. मंडलायुक्त की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि सबके सहयोग से स्टेडियम की सूरत बदलनी है. जिसमे पत्थर वाली सीमेंटेड बालकनी जिसमे सी और डी दोनो आती हैं उन्हें ध्वस्त कर उनकी जगह पर तीन फ्लोर में चेयर सिस्टम बालकनी बनाई जाएगी. जिससे दर्शकों की क्षमता भी बढ़ेगी, धूप से बचा जा सकेगा.

इसके अलावा एक स्पेशल 500 दर्शकों के लिए स्पेशल दीर्घा बनाई जाएगी जिसमे वीआईपी दर्शक बैठेंगे. वहीं इस फैसले के साथ अधिकारियों ने इस बात का भी फैसला लिया की मैच के दौरान यातायात की एक बड़ी समस्या होती है. दर्शकों को कई किलोमीटर दूर अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं जिसके मद्देनजर अब स्टेडियम में ही अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने के लिए तैयारी की जाएगी. इसे खूबसूरती देने के लिए यूपीसीए आर्किटेक्चर का पैनल तैयार कर प्लान अधिकारियों के सामने रखेंगे.

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम शहर की शान है. लंबे समय बाद यहां मैच मिला और कुछ कमियों की वजह से दर्शक निराश हुए जिसे ध्यान में रखकर अब नई प्लानिंग की जा रही है जिसमे सी और डी बालकनी का नवीनीकरण किया जाएगा. साथ ही इसे तीन फ्लोर में तब्दील किया जाएगा. वहीं ग्राउंड में पार्किंग की भी नई व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों से मीटिंग की गई है और अलग अलग चरणों में ये प्लान पूरा किया जाएगा.

ये भी पढे़ं: 'कांग्रेस का सत्यानाश हो गया...', विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं
मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget