एक्सप्लोरर

Lucknow: नगर निगम की लापरवाही ने ली दो जिंदगियां, खुले तार से स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरा करंट 

Lucknow News: लखनऊ में खुले तार से स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतरने से बडा हादसा हो गया. हादसे की जानकारी होते ही जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार सही करने के बाद वहां से निकल गए.

Lucknow Today News: राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही के चलते पिछले दो दिनों में दो लोगों की जान चली गई. यह दुर्घटना खुले तार से स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतरने से उसकी चपेट में आने से हुई. इस मामले में पहली घटना रविवार को गुडंबा क्षेत्र के गायत्री पार्क में लगे लाइट के पोल में करंट उतरने की वजह से हुई थी, जिसमें 14 साल के अभिषेक की मौत हो गई थी.

वहीं दूसरी घटना सोमवार की रात करीब 11:15 बजे चौक स्थित कोणेश्वर रोड पर फुटपाथ पर भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकान लगाए 37 वर्षीय अर्जुन जायसवाल की स्ट्रीट लाइट के पोल से हाथ टकराने पर उसमे करंट लगने से मौत हो गई. राजधानी लखनऊ के चौक के राजा बाजार के रहने वाले अर्जुन जायसवाल ने खुनखुन जी कोनेश्वर रोड पर फुटपाथ पर भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकान लगाई थी.

स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने से मौत 

अर्जुन जायसवाल रात करीब 11.15 बजे जब वह दुकान समेट रहे थे, इस दौरान पास में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से उनका हाथ टकरा गया और कुछ चंद सेकंड में ही वह मूर्छित होकर गिर गए. उसके बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने अर्जुन को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

नगर निगम की लापरवाही ने ली दो जिंदगियां 

जानकारी के मुताबिक पोल में नीचे की तरफ में जहां पर तारों का मकड़जाल रहता हैं, वहां का ढक्कन गायब था और तार खुले पड़े थे. इसी में से कोई तार पोल से छू रहा था, जिससे पूरे स्ट्रीट पोल में करंट दौड़ रहा था और इसी कारण हादसा हुआ. हादसे की जानकारी होते ही जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार सही करने के बाद वहां से निकल गए. लखनऊ जैसे शहर में इस प्रकार की घटना होती है और नगर निगम सो रहा है. नगर निगम की लापरवाही की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है. 

ये भी पढ़ें: 69,000 भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच मायावती ने योगी सरकार से की बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget