एक्सप्लोरर

बरेली: बस और ट्रक की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत, काम की तलाश में सभी गुजरात जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के बरेली दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक में भिड़ंत के चलते आठ की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गये

बरेली, एबीपी गंगा। बरेली के फरीदपुर से गुजरात में मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरी बस राजस्थान के अजमेर में एक ट्रक से जा भिड़ी, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गये। वही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फरीदपुर तहसील के मोहल्ले फर्रखपुर के करीब 80 लोग पूरे परिवार के साथ रोजी रोटी की तलाश में एक डीलक्स बस में भरकर गुजरात गए थे। ये सभी गुजरात में ईट भट्टे पर काम करते हैं। 21 सितंबर को फरीदपुर से ये बस गुजरत के लिए रवाना हुई, बस जैसे ही राजस्थान के अजमेर पहुंची तभी वहां बस ड्राइवर के ओवरटेक करने की वजह से बस ट्रक से जा भिड़ी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग इस हादसे में घायल हो गए। वही हादसे में घायलों में करीब आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अजमेर के ही अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वही बस में सवार मंजूर अली का कहना है कि बस का ड्राइवर शराब पीये हुए था और ट्रक को ओवरटेक कर रहा था जिस वजह से ये हादसा हो गया।

वही सभी शवों का अजमेर में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सभी शवों को फरीदपुर लाकर दफना दिया गया। वही इस मामले में एसडीएम विशु राजा का कहना है कि इस हादसे में 8 की मौत की सुचना मिलने पर वो मृतकों के घर गए और उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं..

1- मेहरूनिसा पुत्री बातून शाह 2- नियाज अली, ईंट भट्टा ठेकेदार 3- इमरान 4- इदरिस 5- शबनम उर्फ शबाना पत्नी गुड्डू अली 6- आरिफ 7- अलीना 8- तीन साल की एक रुबीना बच्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget