एक्सप्लोरर

कोरोना के साये के बीच मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये घर पर नमाज अदा कर रहे है लोग

कोरोना की महामारी ने मीठी ईद को फीका कर दिया है। देश और प्रदेश में लॉकडाउन का दौर जारी है। ऐसे में लोग घर पर ही रहकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेस वासियों को बधाई दी है

लखनऊ, एबीपी गंगा। देश भर में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। रविवार को ईद का चांद दिखा था। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने अपील भी की है कोरोना महामारी के दौर में लोग घर पर ही रहकर त्यौहार मनाये। लॉकडाउन के बीच बाजारों से रौनक गायब है। उत्तर प्रदेश में भी तमाम शहरों में बाजार सूने पड़े हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुये लोग एक दूसरे के गले भी नहीं मिल पाएंगे। मस्जिद न जाकर लोग नमाज घर पर ही अदा करेंगे। ईद की मुबारकबाद देते मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सभी से अपील की है कि अपने घरों में ही रहकर नमाज़ पढ़ें।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम मंत्री और नेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ईद का पर्व हमें मोहब्बत, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर से ही नमाज पढ़ें और आवश्यक एहतियात बरतें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करले के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत करने के साथ सामाजिक समरसता बनाने का संकल्प भी इस मौके पर लेना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार मेल-मिलाप और खुशियां बांटने वाला होता है।

कोरोना ने फीका किया त्यौहार

चांद दिखने के बाद आज पूरे देश मे ईद मनाई जा रही है लेकिन कोरोना काल मे मीठी ईद फीकी नजर आ रही है। अगर हम मेरठ की बात करें तो कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए सप्ताह के दो दिन सोमवार और गुरुवार को जिले में कम्प्लीट लॉक डाउन रहता है। आज सोमवार है यही वजह है कि जिले में कम्प्लीट लॉक डाउन है और प्रशासन लॉक डाउन का पालन कराने में पूरी मुस्तैदी से जुटा है।

मेरठ की शाही जामा मस्जिद जहां हर ईद को हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करते थे और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बाद देते थे लेकिन इस कोरोना काल में मस्जिदों और ईदगाहों में ताले लगे हुए हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में नमाज़ अदा कर ईद मना रहे हैं। इसके अलावा फोन पर ही ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर में ईद को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। नोएडा सेक्टर-8 के जामा मस्जिद के आस-पास पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। डीएम गौतमबुद्ध नगर सुहास एल.वाई ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद के दिन लोग घर पर ही रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। डीएम ने कहा कि नियमों की अनदेखी भारी पड़ेगी। नोएडा सेक्टर-8 की बड़ी मस्जिद के इमाम ऐलान कर रहे हैं कि ईद की नमाज़ घरों में ही अदा करे, मस्जिद में न आये।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget