एक्सप्लोरर

डीजे और नाच-गाने से दूर रहें मुसलमान, मौलना रजवी ने क्यों की ये अपील? जानें- यहां

Bareilly News: मौलाना रजवी ने चेतावनी दी कि हाल के वर्षों में कुछ लोग जुलूस में डीजे बजाकर, गानों पर नाचते-झूमते और रुमाल लहराते हैं, जो शरियत में नाजायज और हराम है. कोई अप्रिय काम न करें.

बरेली में 5 सितंबर  को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस-ए मोहम्मदी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बीच आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से अपील की है कि वे जुलूस के दौरान शरियत का पालन करें और अमन व शांति का संदेश फैलाएं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जुलूस पैग़म्बरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में निकाला जाता है, इसलिए इसे पूरी पवित्रता के साथ मनाया जाना चाहिए.

डीजे और नाच-गाने पर सख्ती की चेतावनी

मौलाना रजवी ने चेतावनी दी कि हाल के वर्षों में कुछ लोग जुलूस में डीजे बजाकर, गानों पर नाचते-झूमते और रुमाल लहराते हैं, जो शरियत में नाजायज और हराम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम में गाना-बजाना और डांस को शैतानी कार्य माना गया है. ऐसे लोगों को जुलूस में शामिल होने से रोका जाए, और यदि कोई जबरदस्ती डीजे लाता है, तो उसे बाहर कर दिया जाए. मौलाना ने कहा कि जुलूस का मकसद पैग़म्बरे इस्लाम के संदेश को दुनिया तक पहुंचाना है, न कि गलत कार्यों को बढ़ावा देना.

शांति और पवित्रता पर जोर

मौलाना ने मुसलमानों से अपील की कि वे जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे या बयानबाजी से बचें. उन्होंने घरों और मस्जिदों को सजाकर खुशी मनाने, समय पर नमाज अदा करने और खाने-पीने की चीजों की बेअदबी न करने की सलाह दी. मौलाना ने कहा कि जुलूस-ए मोहम्मदी का उद्देश्य अमन, शांति और इस्लाम के पैगाम को फैलाना है. उन्होंने हर मुसलमान से शांति बनाए रखने और शरियत की हदों में रहने का आह्वान किया.

गुनाहों से तौबा की सलाह

मौलाना रजवी ने कहा कि कयामत के दिन हर मुसलमान को खुदा और उनके रसूल के सामने जवाब देना होगा. इसलिए, सभी को गुनाहों से तौबा कर नाजायज और हराम कार्यों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए. उन्होंने जुलूस को शांतिपूर्ण और इस्लामी मूल्यों के अनुरूप बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने की अपील की.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget