एक्सप्लोरर

Eid 2022: मेरठ में प्रशासन के निर्देश पर मुस्लिम धर्म गुरुओं की अपील- सड़कों पर ना पढ़ें ईद की नमाज

Eid Al Fitr 2022: मेरठ में कल ईद का त्यौहार है. इसको लेकर तैयारियों जोरों शोरों से चल रही है. ईद की नमाज सड़कों पर नहीं होगी. ईद की नमाज शाही ईदगाह में अदा की जाएगी.

Eid in Meerut: ईद का त्यौहार कल है और इसको लेकर तैयारियों जोरों शोरों से चल रहीं है. मेरठ में शाही ईदगाह में नमाज होगी. लेकिन सड़कों पर ईद की नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होगी. कोर्ट के आदेश और शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा. डीएम ने भी साफ कर दिया है कि सड़कों पर किसी भी धार्मिक आयोजन की इजाजत नहीं है. वहीं मुस्लिम समाज के मुअजिज लोग अब सोशल मीडिया पर अपील कर रहें हैं कि नमाज सड़कों पर न पढ़ें. धार्मिक गुरूओं के साथ बैठकें भी की जा रही है.

मुस्लिम लोग कर रहे ये अपील

मेरठ में अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में तो पढ़ी गई थी लेकिन सड़कों पर नहीं. अब कुछ ऐसा ही मेरठ में ईद की नमाज पर भी होने जा रहा है. शाही ईदगाह में ईद की नमाज को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. शहर के तमाम मुआजिज लोग अपील भी कर रहें हैं कि सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए. पुलिस प्रशासन भी तस्वीर साफ कर चुका है कि बिना इजाजत कोई भी धार्मिक आयोजन सड़क पर नहीं होगा.

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में लाखों की लूट की वारदात का खुलासा, कलेक्शन एजेंट ने ही रची थी झूठी कहानी

शहर काजी की वीडियो वायरल

पुलिस-प्रशासन के साथ शहर के मुआजिज लोग भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं. शहर काजी जैनुस साजिद्दीन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील कर रहे हैं.

सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ें

मेरठ के पूर्व मेयर और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर अपील की है कि ईदगाह के भीतर ही नमाज पढ़े, सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ें. सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

मेरठ के डीएम ने कही ये बात

उधर मेरठ के डीएम दीपक मीणा का कहना है कि कोर्ट का जो भी आदेश है और शासन का निर्देश है उसका पालन होगा, यानी ये साफ है कि जिस तरीके से अलविदा जुमा की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गई वैसे ही ईद पर भी सड़कों पर नमाज नहीं होगी. इतना तो साफ है कि मेरठ में दो मई को हाशिमपुरा में होने वाले जागरण की इजाजत न देकर पुलिस प्रशासन ने ये संदेश देने का काम किया है कि धर्म और मजहब देखकर नहीं बल्कि यहां कानून के हिसाब से फैसले लिए जा रहे हैं. धर्म गुरूओं से बातचीत और अपील के बाद अलविदा जुमे की नमाज भी सड़कों पर नहीं होने दी गई थी. अब ईद की नमाज भी सड़कों पर पढ़ने से साफ इंकार कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

UP Corona Update: यूपी में पिछले 24 घंटे में 193 नए मामले आए सामने, इतने हुए एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget