एक्सप्लोरर

सूर्य ग्रहण का प्रभाव : UP के प्रयागराज में आज रात से ही बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट, सूतक काल में कोरोना के खात्मे के लिए होगी खास प्रार्थना

यूपी के प्रयागराज जिले में आज रात से ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे. रविवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है. इससे पहले आज ही सूतक काल लग जाएगा. इस दौरान कोरोना के खात्मे के लिए खास प्रार्थना की जाएगी.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन:  साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण कल यानी 21 जून को पड़ेगा. कोरोना काल में पड़ रहा यह ग्रहण देश और दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. संगम नगरी प्रयागराज में ग्रहण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तकरीबन चार घंटे तक ग्रहण रहेगा. ग्रहण भले ही कल पड़ेगा, लेकिन उसका सूतक आज रात से ही शुरू हो जाएगा. सूतक काल में प्रयागराज के मंदिरों के भी कपाट बंद रहेंगे और वहां न तो दर्शन होंगे और न ही पूजा-अर्चना. प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर समेत तमाम दूसरे मंदिरों के कपाट आज रात से ही बंद कर दिए जाएंगे. इस दौरान वहां दर्शन और पूजा-अर्चना प्रतिबंधित रहेगी.

अब रविवार शाम पांच श्रद्धालु मंदिर में कर सकेंगे प्रवेश 

रविवार शाम चार बजे यहां जल और दूध से अभिषेक करने के बाद विशेष श्रृंगार और पूजा अर्चना के बाद आरती की जाएगी. आरती के बाद शाम पांच से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. ग्रहण के मौके पर तमाम लोग मंदिरों के बाहर जुटकर होकर मंत्रों का जाप भी करेंगे. इस मौके पर कोरोना की महामारी के खात्मे के लिए खास प्रार्थना भी की जाएगी. कोरोना से निजात पाने की कामना के लिए तमाम साधक रविवार को ग्रहण के दौरान गंगा - यमुना व दूसरी पवित्र नदियों के जल में खड़े होकर प्रार्थना व आराधना करेंगे.

भगवान भाष्कर का होता है रविवार का दिन 

सूर्य ग्रहण रविवार के दिन पड़ रहा है. रविवार का दिन भगवान भाष्कर यानी सूर्य देवता का ही होता है, इसलिए लोगों को उम्मीद है कि ग्रहण का असर होने के बावजूद वो अपने भक्तों का कल्याण करेंगे और लोगों को कोरोना की महामारी से निजात दिलाएंगे. ग्रहण को लेकर मंदिरों में खास तैयारियां की गईं हैं. कई मंदिरों में कपाट बंद रहेंगे, लेकिन वहां सुबह के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग के आयोजन होंगे.

यह भी पढ़ें:

UP: दो पैकिंग में आता है कोरोना से हुई मौत के मरीजों का शव, परिजन पैकिंग खुलवाकर कर रहे कीमती सामान लेने की डिमांड

UP: गोरखपुर के इस ज्‍योतिषशास्‍त्री का दावा, 21 जून के सूर्यग्रहण के बाद तेजी से बढ़ेगा कोरोना, बनाया ज्‍योतिषीय सॉफ्टवेयर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget